25.8 C
New York
Wednesday, Jun 10, 2026
The Beats
Image default
NEWS

नशा मुक्त पंजाब के लिए तस्करी की चेन तोड़ना जरूरी : रछपाल सिंह सोसन

द बीट्स न्यूज, मोगा
अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी के मोगा विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी रछपाल सिंह सोसन ने वार्ड नंबर 30 और 31 की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले नशा तस्करी की पूरी चेन को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों से पंजाब में आने वाले नशे को सीमा पर ही रोकना आवश्यक है। उनके अनुसार वर्तमान सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
रछपाल सिंह सोसन ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या का स्थायी समाधान केवल अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह ने नशे के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया था और पंजाब तथा पंजाबियत के हितों की आवाज बुलंद की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मुद्दे उठाने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई मुहिम को अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी और प्रदेश को नशे की गिरफ्त से मुक्त करवाएगी।
मोगा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद रछपाल सिंह सोसन अब तक क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक जनसभाएं और बैठकें कर चुके हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे नशा मुक्ति का मुद्दा मजबूती से उठाते हैं, लेकिन कहीं भी प्रशासन या शासन के साथ टकराव की बात नहीं करते। वे पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को दोषी ठहराने के बजाय सरकार की नीतियों और इच्छाशक्ति को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार चाहे तो नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, क्योंकि पुलिस और प्रशासन सरकार के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार का सदस्य नशे का शिकार है तो उसे अपराधी नहीं समझना चाहिए। कई बार परिस्थितियां व्यक्ति को नशे की ओर धकेल देती हैं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नशा मुक्ति केंद्रों में भेजकर उनका उपचार करवाया जाएगा।
रछपाल सिंह सोसन लगातार लोगों को यह भरोसा दिला रहे हैं कि पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत युवाओं को नशे से बाहर निकालना और उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने फिरोजपुर और जीरा क्षेत्र के मिर्च उत्पादक किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के किसान मिर्च से चिली फ्लेक्स तैयार कर न केवल देश के विभिन्न राज्यों में बल्कि विदेशों तक निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सही दिशा और आधुनिक कृषि संबंधी मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। केवल गेहूं और धान पर निर्भरता कम करके अन्य लाभकारी फसलों को अपनाया जाए तो खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उनका मानना है कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर कृषि एक बड़े कृषि-उद्योग का रूप ले सकती है।
रछपाल सिंह सोसन अपनी चुनावी सभाओं में केंद्र सरकार की शहरी आवास योजना और ग्रामीण आवास योजना की जानकारी भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही वे ऐसे लाभार्थियों की पहचान कर रहे हैं जिन्हें योजना की एक या दो किस्तें तो मिल चुकी हैं, लेकिन अंतिम किस्त प्राप्त करने के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें उनका अधिकार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
रछपाल सिंह सोसन का यही जनसंपर्क और जनसेवा का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। उनकी छोटी-छोटी बैठकों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कई स्थानों पर ये बैठकें बड़े जनसमूह का रूप लेती दिखाई दे रही हैं।
रछपाल सिंह सोसन का कहना है कि व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के बाद वे अपने परिवार के साथ शांत और सुखद जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर पंजाब, पंजाबियत और पंजाब के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब को दोबारा समृद्धि के रास्ते पर लाना, युवाओं को नशे से बचाना और पंजाबियत की पहचान को मजबूत करना है। उनके अनुसार यह तभी संभव है जब पंजाब का शासन पंजाब के लोगों के हाथों में हो और अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी को जनता का समर्थन प्राप्त हो।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

महाराष्ट्र व राजस्थान की पहलवानों को पटखनी दे आगरा की बेटी श्वेता पारस ने राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग में बनाई टॉप-10 में जगह

The Beats

भाजपा ने मोगा निगम चुनाव के लिए केडी भंडारी को बनाया इंचार्ज

The Beats

पंजाब के मुख्य सचिव को देना होगा हलफनामा भारत सरकार की अधिसूचना पंजाब पर लागू नहीं

The Beats

Leave a Comment