25.8 C
New York
Wednesday, Jun 10, 2026
The Beats
Image default
NEWS

महाराष्ट्र व राजस्थान की पहलवानों को पटखनी दे आगरा की बेटी श्वेता पारस ने राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग में बनाई टॉप-10 में जगह


सत्येन ओझा, द बीट्स न्यूज, आगरा।
कहते हैं कि ईश्वर जब किसी इंसान की सच्ची सेवा से प्रसन्न होता है तो उसके जीवन में ऐसे आशीर्वाद देता है जिन पर पूरा समाज गर्व करता है। आगरा के समाजसेवी एडवोकेट नरेश पारस वर्षों से उन लोगों की आवाज बनते रहे हैं जिनकी सुनने वाला कोई नहीं था। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक इंसाफ पहुंचाने का उनका प्रयास आज भी जारी है।
शायद उसी सेवा का प्रतिफल है कि ईश्वर ने उन्हें ऐसी बेटी दी है जिस पर आज केवल उनका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा आगरा गर्व कर रहा है।
नरेश पारस की पुत्री श्वेता पारस ने नंदिनी नगर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की शीर्ष पहलवानों के बीच अपनी पहचान बनाई है। श्वेता ने महाराष्ट्र और राजस्थान की मजबूत पहलवानों को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 में आठवां स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली श्वेता पारस अकेली खिलाड़ी थीं। इस वर्ग में टॉप-10 खिलाड़ियों में हरियाणा की सात, महाराष्ट्र की एक, दिल्ली की एक और उत्तर प्रदेश से केवल श्वेता पारस शामिल रहीं।
श्वेता पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के रीजनल सेंटर में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां उनके कोच और प्रशिक्षक उन्हें तकनीकी दक्षता, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती के लिए लगातार तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कुश्ती की शुरुआत करीब तीन वर्ष पूर्व आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से की थी।
कम समय में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना और देश की नामी पहलवानों के बीच अपनी जगह बनाना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
श्वेता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।
श्वेता पारस की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आगरा की इस बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान मेहनत के दम पर राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
📞 7087570105

Related posts

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार, माघी कान्फ्रेंस में मोगा से बडी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

The Beats

बिना ड्रेनेज रेलवे रोड की नई सड़क पर फिर भरा बरसात का पानी

The Beats

एनआरआई दंपति को आखिर मिट्टी का रिश्ता जन्म भूमि पर खींच लाया *ਮਿੱਟੀ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਆਖਰਕਾਰ ਇੱਕ ਐਨਆਰਆਈ ਜੋੜੇ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਤਨ ਵਾਪਸ ਲੈ ਆਇਆ *The Call of the Homeland: NRI Couple Drawn Back to Their Roots

The Beats

Leave a Comment