8.3 C
New York
Sunday, Mar 1, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

‘मन की बात, सांवरे के साथ’ भजन संध्या का निमंत्रण पत्र रिलीज


एडीजे ने किया विमोचन, भजन संख्या 2 नवंबर को, भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
मोगा। मोगा में श्याम प्रभु खाटू वालों के प्रति बढ़ती श्रद्धा व विश्वास के बीच रविवार को प्रताप रोड स्थित पाठशाला मंदिर में 2 नवंबर को भारत माता मंदिर के सामने पुरानी दाना मंडी में होने वाली भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’का निमंत्रण पत्र एडीशनल जिला व सेशन जज विशन स्वरूप ने किया।
इस मौके पर शहर की गणमान्य हस्तियों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, रविंदर सीए, प्रेम सिंघल (सीए) दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे। भजन संध्या से एक दिन पहले 1 नवंबर को शहर के विभिन्न हिस्सों में श्याम प्रभु खाटू धाम की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विमोचन से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित पवन गौड़ ने पूजन कराया। विमोचन में शहर की अनेक धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एडीजे के साथ मिलकर निमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
आयोजन के मुख्य सेवादार अंकुर गुप्ता, हनी अग्रवाल व विक्की जिंदल ने बताया कि भजन संख्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक शुभम व रूपम (कोलकाता), सुश्री अधिष्ठा व अनुष्का (मध्य प्रदेश), मास्टर युवी चौपड़ा (यमुनानगर) व सुखदेव सांवरा श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। मंच संचालन राजेश गोयल (सिरसा) करेंगे।
भजन संध्या में श्याम प्रभु खाटू का भव्य दरबार सजेगा जो अलौकिक होगा, छप्पन भोगों से श्याम प्रभु का दरबार सजेगा। श्याम बाबा की रसोई का प्रसाद, पुष्प व इत्र वर्षा विशेष आकर्षण रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या के दौरान भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

कौन हैं श्याम प्रभु खाटू वाले
अंकुर गुप्ता ने बताया कि खाटूश्याम महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक थे, जो भीम के पुत्र घटोत्कच के पुत्र थे। बर्बरीक बहुत शक्तिशाली थे और देवी माँ के वरदान से उन्हें तीन दिव्य बाण मिले थे, जिससे वे अजेय थे। युद्ध में अपना सिर दान करने की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए, बर्बरीक ने फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी को अपना शीश काटकर श्रीकृष्ण को दान कर दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके शीश को दिव्य दर्जा दिया और वरदान दिया कि वे कलियुग में ‘श्याम’ नाम से पूजे जाएंगे। उनका मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है।
जो एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। जहां देश विदेश से भक्त दर्शन करने आते हैं।
मंदिर में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को विशेष उत्सव ‘ग्यारस मेला’ मनाया जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से खाटू श्याम जी से की गई मन्नत पूरी होती है। मोगा के लोगों में श्याम प्रभु के प्रति आस्था व विश्वास हर साल गहरा होता जा रहा है, यही वजह है कि लगातार चौथे साल ये भव्य आयोजन मोगा में होने जा रहा है।
इस अवसर पर सुधांशु, गगन मित्तल, अमित सिंगला, अंकित सिंगल, दिनेश गर्ग, विक्की जिंदल, सोहन गोयल सहित अनेक श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

प्रशासन की एकता यात्रा में भाजपा डॉ.हरजोत के नेतृत्व में होगी शामिल

The Beats

मॉर्निंग वॉक पर भी अब राधे राधे

The Beats

भगवान से भी श्रेष्ठ भगवत नाम:स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी

The Beats

Leave a Comment