The Beats
Image default
NEWS

भारतीय खाद्य निगम ने धर्मकोट के बाढ़ प्रभावितों को किये कंबल वितरित


द बीट्स न्यूज
मोगा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) मंडल कार्यालय मोगा की ओर से धर्मकोट के गांव संघेड़ा स्थित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के लिए कंबल वितरित किये गये।
इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम के डिवीजनल मैनेजर डीआर नंदा ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम सिर्फ एक निगम नहीं, बल्कि वह सामाजिक सरोकार से भी जुड़ी हुई संस्था है। धर्मकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मदद का फैसला पहले ही विभाग ने ले लिया था।
यह सेवा कार्य समस्त भारतीय खाद्य निगम मोगा के अधिकारी व कर्मचारियों के परिवारों के सहयोग से किया गया है।
उस समय जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शुरूआती दिनों में मदद के लिए आए लोग अब पूरी तरह भूल चुके हैं, जब भारतीय खाद्य निगम ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
कार्यक्रम में डिविजनल मैनेजर डी.आर. नंदा के अलावा राममिलन गोंड, सचिन गर्ग, महेंद्र प्रताप, रमन सिंह, शशि भूषण, धर्मिंदर और रवि तोमर मौजूद रहे।
कंबल वितरण गांव संघेड़ा में किया गया। विभाग की टीम ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सर्दी से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
भारतीय खाद्य निगम मोगा परिवार ने घोषणा की है कि समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण उनकी प्राथमिकता है तथा आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
—–
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570104

Related posts

भाजपा में नेतृत्व का प्रश्न और कार्यकर्ता की उपेक्षा: आत्ममंथन की जरूरत

The Beats

पंजाब के मुख्य सचिव को देना होगा हलफनामा भारत सरकार की अधिसूचना पंजाब पर लागू नहीं

The Beats

रेलवे स्टेशनों पर जनताजातीय वीरों की वीरगाथाओं का प्रसारण

The Beats

Leave a Comment