
द बीट्स न्यूज
मोगा। जिला परिषद चुनाव में अभी सिर्फ दो दिन बाकी हैं, उधर तापमान गिरने के साथ ही चुनाव प्रचार गरमाता नजर आने लगा है। सांसद सरबजीत सिंह खालसा व अकाली दल के वरिष्ठ नेता पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़ मक्खन ने संयुक्त रूप से जिला परिषद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
साझा पंथक उम्मीदवारों के समर्थन में दोनों नेताओं ने प्रचार को रफ्तार दी। सांसद सरदार सरबजीत सिंह खालसा और पूर्व चेयरमैन बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने कई गांवों में तूफानी दौरा किया। दोनों नेता जिला परिषद के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
इस दौरान जिला परिषद जोन मैहना से पंथक उम्मीदवार लखवंत सिंह गिल (चुनाव निशान—ट्रक), जोन गलोटी से राजदीप सिंह (चुनाव निशान—ट्रक) और जोन डाला से हरमनदीप सिंह पुरेवाल (चुनाव निशान—ट्रक) के हक में प्रचार किया। साथ ही ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया, उनका चुनाव चिंह मंजा है।
सांसद खालसा और मक्खन बराड़ ने अपने दौरे के दौरान गांव तलवंडी मल्लियां, किशनपुरा कलां, खोसा कोटला सहित कई गांवों में बड़ी और प्रभावशाली चुनावी सभाओं को संबोधित किया। हर गांव में संगत ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंथक उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में मक्खन बराड़ ने कहा कि पंथक उम्मीदवारों को सफल बनाना समय की मांग है, ताकि पंथक ताकतें और मजबूत हो सकें। उन्होंने लोगों से 14 दिसंबर, रविवार के दिन अधिक से अधिक मतदान कर पंथक सोच को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वोट पंथ की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति की ये चुनावी लड़ाइयां गांव स्तर पर विकास कार्यों को नई दिशा देंगी और संगठित प्रयासों से इस बार पंथक उम्मीदवारों की बड़ी जीत सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर हरपाल सिंह, बलदेव सिंह कंग, जगबीर सिंह, रजिंदर सिंह कपूरे, जगदेव सिंह, गुरबख्श सिंह, चरणजीत सिंह, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह मल्लीं, कुलदीप सिंह (एडीओ), सुखविंदर सिंह दातेवाल, भगवाना सिंह अटारी, जसविंदर सिंह ओलख, जसवीर सिंह शाह, इकबाल दीप सिंह, हैरी मास्टर, सुखमंदर सिंह, गुरदेव सिंह, परविंदर सिंह, भीमा, नार सिंह मल्लीं, सुखदेव सिंह सेखा, सदस्य सुखदेव सिंह नंबरदार, डॉ. साधू सिंह, अमन सिंह, दरशन सिंह खैरा, जगदेव सिंह (इंस्पेक्टर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
–
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


