कैंप लगाकर लोगों को केन्द्र की योजना का लाभ दिलाने में सहायता के लिए लगे कैंप हटाने पर आक्रामक अंदाज
जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल बोले, जरूरतमंदों की सहायता करना गुनाह तो ये गुनाह कबूल है
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
मोगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ हरजोत कमल सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि ये सरकार बीजेपी का जितना दमन करने की कोशिश करेगी भाजपा उतनी ही मजबूत होकर निकलेगी।
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव डाला में कैंप लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार से पुलिस ने धक्के मार कर वहां से भगाया। बाद में भाजपा नेताओं की हिरासत में लेकर उन्हें 6 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा ।उसके खिलाफ 22 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुननेके स्थितभारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का प्रतीक पुतला फूंका।
भाजपा नेता डॉ हरजोत कमल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की निगाह भी भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन पर होगी। जो लोग यह कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी का गांव में जनाधार नहीं है वह कल से यह देख रहे होंगे कि किस प्रकार से जब आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने की कोशिश की, पुलिस की मदद से उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश की तब भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग इस कदर पड़ गया कि भाजपा के ढाई सौ से ज्यादा महिला पुरुषों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद पुलिस 6 घंटे तक फैसला नहीं कर सकी कि आखिरकार भाजपा के लोगों पर किस धारा में केस दर्ज किया जाए। अवैध हिरासत में रखने के बाद आखिरकार शाम को करीब 7:15 बजे छोड़ना पड़ा।
भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई से पूरे पंजाब में संदेश गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने चुनावी वादों को तो पूरा नहीं कर पा रही है, और जो केंद्र सरकार की ओर से लाभकारी योजनाएं पंजाब के लोगों के लिए चलाई जा रही है उनका लाभ भी उन तक पहुंचाने की बजाय उनसे वह लाभ छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सरकार अपने स्तर पर पंजाब के लोगों को कुछ नहीं दे सकती है तो कम से कम केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ तो पंजाब के लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कितना भी जुल्म करेगी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंजाब के लोगों को जरूरतमंदों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देकर रहेंगे।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार को सीधी चेतावनी दी कि आम आदमी पार्टी की सरकार का यह दमन, यह जुल्म भाजपा को जहां मजबूत कर रहा है वही आम आदमी पार्टी का ग्राफ कम होता नजर आ रहा है, क्योंकि दमन के आगे हमेशा भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह के साथ आगे आते रहे हैं और आगे भी आते रहेंगे। इस प्रदर्शन में त्रिलोचन सिंह गिल, निधड़क सिंह बराड़, राकेश शर्मा, राहुल गर्ग, विक्की सितारा, डा. सीमांत गर्ग, मनिंदर कौर, कमलजीत कौर, देव प्रिया त्यागी, एसपी मुख्तयार सिंह, विनय शर्मा, निर्मल सिंह मीनीया, सतिंदरजीत सिंह चीमा, तेजवीर सिंह, कुलविंदर कौर, भुपिंदर हैप्पी, उमांकात, सुकेश सूद, अमरजीत सिंह कोकरी, निर्मल सिंह लंड़ेके, हरनेक सिंह मोठांवाली, गुरमेल सिंह बाठ, सूरज भान के इलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

previous post