The Beats
Image default
Events

दीवाली की रात मोगा में जले ‘जागरूकता के दीये’

दीवाली की रात मोगा में जले ‘जागरूकता के दीये’
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. हरजोत ने निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज की बुलंद
बोले- “अब जनता की आंखें खुलनी जरूरी हैं”तभी संभव होगा मोगा का विकास

द बीट्स न्यूज
मोगा। दीपावली के शुभ अवसर पर जहां पूरा देश अंधकार पर प्रकाश की विजय मना रहा था, वहीं मोगा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने इस पर्व को जन-जागरण का प्रतीक बना दिया। उन्होंने शहर के चार प्रमुख प्रवेश मार्गों — फिरोजपुर रोड, अमृतसर रोड, कोटकपूरा रोड और लुधियाना रोड पर बने स्वागती गेटों पर दीये जलाकर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ एक प्रतीकात्मक संदेश दिया।
डॉ. कमल ने कहा कि ये स्वागती गेट चार साल पहले शहर की सुंदरता और स्वागत की पहचान के रूप में बनाए गए थे, लेकिन आज वे नगर निगम की लापरवाही, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की कहानी बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“ये गेट अब टूट-फूट और बदहाली का शिकार हैं। ये न सिर्फ शहर की छवि को धूमिल कर रहे हैं, बल्कि शहरवासियों के मेहनत की कमाई — उनके टैक्स के पैसे — की बर्बादी का भी प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के नाम पर नई-नई सड़कों की बार-बार खुदाई कर उन पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का खेल चल रहा है, जबकि जो सड़कें वास्तव में मरम्मत की मांग कर रही हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
“शहर की टूटी सड़कों पर हर कदम पर लोगों को चोटें मिल रही हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता के दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है,”। डॉ. कमल ने बताया कि केंद्र सरकार ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये के उपकरण कैंटर, हाथ रेहड़ियां और मशीनें — भेजीं, लेकिन वे नगर निगम के दफ्तर में धूल फांक रही हैं, जबकि सड़कों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लग चुके हैं।
“ये जनता के साथ अन्याय है, और अब भाजपा इस अन्याय के खिलाफ शहर-स्तर पर योजनाबद्ध लड़ाई छेड़ेगी,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में शहरवासियों को यह तय करना होगा कि वे उन लोगों को फिर सत्ता में लाना चाहते हैं जिन्होंने जनता के पैसों की बर्बादी की, या उन लोगों को जो ईमानदारी से मोगा का विकास चाहते हैं।
“यह दीवाली सिर्फ घरों की नहीं, दिलों की रोशनी बढ़ाने वाली होनी चाहिए — भ्रष्टाचार के अंधकार को मिटाने वाली दीवाली होनी चाहिए
अंत में, डॉ. हरजोत कमल ने चारों स्वागती गेटों पर दीप प्रज्वलित करते हुए शहरवासियों से अपील की “ये दीये सिर्फ रोशनी नहीं हैं, ये चेतना के प्रतीक हैं। इन्हें तब तक अपने दिलों में जलाए रखें जब तक कि नगर निगम में जनता के धन को लूटने वाली व्यवस्था बदल न जाए। जब तक सच्चा विकास और पारदर्शिता मोगा की पहचान न बन जाए, ये दीये बुझने नहीं चाहिए।”
——-
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

समाजसेवी नवीन सिंगला के बेटे लविश सिंगला को मिला “रत्न पंजाब अवॉर्ड”

The Beats

The Beats

प्रवासियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खोला दिल

The Beats

Leave a Comment