Wednesday, Apr 8, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

जत्थेदार तोतासिंह की श्री हरमंदर साहिब में लंगर सेवा इस बार 14 मार्च को


चैत्र मास की संक्राति पर लगाते थे लंगर
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
धर्मकोट। पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोतासिंह की ओर से कई दशक पहले श्री हरमंदर साहिब (अमृतसर) में
चैत्र माह की संक्रांति पर शुरू की गई लंगर सेवा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा व सम्मान के साथ निभाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए उनके बेटे बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने बताया कि वे अपने पिता की सेवा भावना और गुरु घर के प्रति अटूट आस्था को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी 14 मार्च, संक्रांति के दिन, संगतों के सहयोग से लंगर सामग्री एकत्र कर श्री दरबार साहिब में लंगर सेवा अर्पित करेंगे।
बरजिंदर सिंह मक्खन ने कहा कि जथेदार तोता सिंह केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि सादगी और सेवा भावना के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन पंथ और पंजाब की भलाई के लिए समर्पित रहा। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मोगा और आसपास के इलाकों में स्कूल, कॉलेज तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में उनकी भूमिका को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जत्थेदार तोता सिंह सदैव गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अग्रणी रहते थे। गुरु घर के प्रति उनकी गहरी आस्था थी और वे मानते थे कि लंगर सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसी भावना के तहत उन्होंने चैत्र माह की संक्रांति पर श्री दरबार साहिब में लंगर सेवा की परंपरा शुरू की, जो आज भी निरंतर जारी है।
बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने कहा कि यह सेवा मात्र एक रस्म नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए एक जिम्मेदारी है। परिवार भविष्य में भी जत्थेदार तोता सिंह की विरासत को संजोते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में लगाया जाने वाला लंगर संगतों के प्रति विनम्र सेवा है और इसी माध्यम से उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
अंत में उन्होंने संगतों से अपील की कि वे भी इस सेवा में सहभागी बनकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करें और साझेदारी तथा मानवता की इस महान परंपरा को और अधिक मजबूत करें।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

शिकायतों के बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच में बड़ा फेरबदल *ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਬਿਲਡਿੰਗ ਸ਼ਾਖਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ *Major Reshuffle in Corporation’s Building Branch Following Complaints

The Beats

एडवोकेट हरिंदर राय बने जिलाध्यक्ष, शुभम जायसवाल जिला सचिव ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਿੰਦਰ ਰਾਏ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ, ਸ਼ੁਭਮ ਜੈਸਵਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ Advocate Harinder Rai Appointed District President; Shubham Jaiswal, District Secretary

The Beats

रेड सफायर इमीग्रेशन ने प्रभजोत को दिलाया कनाडा का स्टडी वीजा

The Beats

Leave a Comment