
-21 नवंबर को मोगा में सजेगा श्याम प्रभु खाटू वालों का भव्य दरबार
-20 को निकलेगी श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा
द बीट्स न्यूज
मोगा। मोगा में 21 नवंबर को प्रस्तावित पांचवी विशाल भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ के कार्ड श्याम प्रेमियों ने अब शहर के श्याम प्रेमियों व प्रबुद्धजनों को सौंपना शुरु कर दिया है। पहला कार्ड गीता भवन में ट्रस्ट सोसायटी के स्वामी वेदांत प्रकाश जी महाराज व ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष
एडवोकेट सुनील गर्ग ने स्वीकार किया। बाद में ये कार्ड शहर के गणमान्यों को श्याम प्रेमियों ने सौंपने शुरू कर दिये हैं।
श्याम प्रेमियों ने गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील गर्ग, स्वामी वेदांत प्रकाश जी महाराज, समाजसेवी नीरज बत्रा, मनी गोयल, बलजीत जी, डॉ. मुकेश कोचर, रघु जिंदल और गगन मित्तल सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें भजन संध्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
श्याम प्रेमी गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित गर्ग व अंकित सिंगला ने बताया कि यह भव्य धार्मिक समागम पूज्य दीपक गोस्वामी जी के सान्निध्य तथा श्री बांके बिहारी मंदिर, श्रीधाम वृंदावन के पावन आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति से जोड़ना और शहर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का निर्माण करना है।
21 नवंबर को आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध रसिक संत एवं भजन सम्राट बाबा श्री चित्र-विचित्र महाराज (श्रीधाम वृंदावन), प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल (इंदौर) तथा भजन गायिका तृप्ति लड्ढा (जयपुर) अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करवाएंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश गोयल रिंकू (सिरसा) करेंगे।
भजन संध्या से एक दिन पूर्व 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
श्याम प्रेमियों ने शहरवासियों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस भव्य भजन संध्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
