लुधियाना से समस्तीपुर के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

छठ पर्व पर रेलवे की बड़ी राहत:

अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
द बीट्स न्यूज
फिरोजपुर/लुधियाना। छठ पर्व के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पंजाब से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा लुधियाना से समस्तीपुर के लिए एकतरफा अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 04684 लुधियाना–समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 11 नवंबर 2026 को रात 8 बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *