The Beats
Image default
Uncategorized

जालंधर कैंट-होशियारपुर के बीच अब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी

-सिंगल लाइन पर अभी तक 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती थीं
-यात्रियों को सफर में लगेगा कम समय, मालगाड़ियों को भी होगा लाभ

फिरोजपुर, 20 अगस्त।
फिरोजपुर मंडल ने रेल यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जालंधर कैंट–होशियारपुर रेलखंड पर यात्री गाड़ियाँ 110 किमी/घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेंगी।
अब तक इस सिंगल लाइन विद्युतीकृत रेलखंड पर ट्रेनें 80 किमी/घंटा की गति से संचालित हो रही थीं। संरक्षा मानकों और सभी तकनीकी पहलुओं की गहन जाँच के बाद गति सीमा को बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से श्री माता चिंतपूर्णी धाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और भी सुविधाजनक होगी। साथ ही यह रेलखंड माल ढुलाई की दृष्टि से भी बेहद अहम है। होशियारपुर और नसराला गुड्स शेड को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल जालंधर कैंट–होशियारपुर रेलखंड पर 6 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और होशियारपुर–आगरा के बीच एक जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गति सीमा बढ़ने से ट्रेनों की औसत रफ्तार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को शीघ्र ही तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।
रेल यात्रियों और माल ढुलाई, दोनों के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग प्रदेश में 19वां स्थान

The Beats

प्रवासी एकता मंच ने एसएसपी को दिया सात कुंडीय यज्ञ के यजमान बनने का न्यौता

The Beats

100 मीटर फर्राटा दौड़ में निधि ने काजल को पीछे छोड़ गोल्ड जीता

The Beats

Leave a Comment