12.6 C
New York
Sunday, Mar 22, 2026
The Beats
Image default
Events

बसंत की बयार में रंगी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा

आगरा में शुक्रवार को स्कूल की नन्हीं छात्राओं के साथ मां सरस्वती का पूजन करते स्कूल के डायरेक्टर डॉ.सुशील गुप्ता। द बीट्स न्यूज


बच्चों ने रचा उल्लास का उत्सव, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पराक्रम को भी जयंती पर किया याद
द बीट्स न्यूज
आगरा।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा में बसंत की सरस छटा हर चेहरे पर मुस्कान बनकर खिल उठी। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा ग्यारह की ध्रुवि व गीतिका ने अतिथियों का बड़े ही प्रभावशाली अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी विंग का कॉर्डीनेटर ने विद्या, संगीत व कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की।
विद्यालय के गायक समूह ने द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को पवित्र और सात्विक बना दिया। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थी पीले परिधानों में बसंत के फूलों की भांति खिल उठे और पूरे परिसर में उल्लास की छटा बिखेर दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा ग्यारह के अंशुमन ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा एक, दो तथा छह से आठ की छात्राओं ने विविध नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं कक्षा तीन व चार के बच्चों की कविताओं ने बसंत की मधुर ध्वनि को स्वर प्रदान किया।
इसी अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में भी मनाई गई। कक्षा ग्यारह की कशिश ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी की भूमिका का विस्तृत वर्णन किया, जबकि यूकेजी के शमित मखीजा ने सुभाष चंद्र बोस का अभिनय कर उनके ओजस्वी नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” से सभागार में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर दी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और शिक्षा के माध्यम से निरंतर प्रगति के महत्व पर बल दिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कामना की कि मां सरस्वती सभी के जीवन में ज्ञान, ऊर्जा और उल्लास का संचार करें।
कार्यक्रम का समापन कक्षा ग्यारह की अर्जरागिनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बसंत की कोमल बयार के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों के मन में उल्लास, राष्ट्रप्रेम और ज्ञान की सुगंध छोड़ गया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

पौधों के साथ पेड़ बनने तक का सफर तय करेंगे प्रिल्यूडियन्स

The Beats

एक व्यक्ति के अपराध की आड़ में पूरे समुदाय को गलत ठहराना मानवता के खिलाफ: डॉ हरजोत

The Beats

15 साल से लंबित फिरोजपुर–पट्टी रेल परियोजना अब जमीन पर उतरेगी

The Beats

Leave a Comment