21.2 C
New York
Monday, Jun 22, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

कैंसर व आंखों का निशुल्क कैंप 29 को गांव जलालाबाद में


जत्थेदार तोतासिंह को समर्पित कैंप में निशुल्क टेस्ट होंगे, दवाएं मौके पर मिलेंग:हैरी
द बीट्स न्यूज
धर्मकोट (मोगा) गांव जलालाबाद पूर्वी में विकास के मसीहा, दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की पावन स्मृति को समर्पित मासिक कैंसर एवं नेत्र रोगों का निःशुल्क जांच शिविर 29 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर गुरुद्वारा बाबा तेजा सिंह जी में लगाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए इकबालदीप सिंह हैरी ने बताया कि यह स्वास्थ्य सेवा शिविर बरजिंदर सिंह बराड़ मक्खन एवं समस्त बराड़ परिवार की ओर से द्वारा निरंतर आयोजित किया जा रहा है। ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को कैंसर व आंखों से संबंधित बीमारियों का निशुल्क इलाज मिल सके।
शिविर के दौरान वर्ल्ड कैंसर केयर की विशेषज्ञ टीम कैंसर से संबंधित सभी प्रकार की जांच करेगी। साथ ही मरीजों को उपचार के बारे में सही व विस्तृत परामर्श दिया जाएगा। इससे लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। आंखों की जांच भी की जाएगी। जांच के उपरांत जिन मरीजों को आवश्यकता होगी, उन्हें मौके पर ही चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी। बढ़ते इलाज के खर्चों के दौर में यह सेवा बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इकबालदीप सिंह हैरी ने बताया कि जत्थेदार तोता सिंह जी की स्मृति को समर्पित यह शिविर हर महीने के अंतिम सप्ताह में नियमित रूप से लगाए जाते हैं और भविष्य में भी यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

द बीट्स न्यूज
7087570105

Related posts

अग्रवाल समाज सभा की बैठक में विकास मित्तल बने मोगा सिटी के जनरल सेक्रेटरी

The Beats

बाढ़ पीड़ितों के लिए पहले चरण में 10 करोड़ की राहत देगा शिअद (पुनर)

The Beats

नवीन सिंगला दूसरी बार बने लायंस क्लब मोगा रॉयल के प्रधान

The Beats

Leave a Comment