21.4 C
New York
Wednesday, Jun 10, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

नवीन सिंगला दूसरी बार बने लायंस क्लब मोगा रॉयल के प्रधान


1 जुलाई से पयार्वरण सरंक्षण के संदेश के साथ शुरू होगा नया कार्यकाल

सत्येन ओझा, द बीट्स न्यूज
मोगा। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था लायंस क्लब मोगा रॉयल की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से नवीन सिंगला को दूसरी बार क्लब का प्रधान चुना गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें संजीव शर्मा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, राजेश वर्मा को सेक्रेटरी, बॉबी कंबो को कैशियर तथा राकेश गर्ग को पी.आर.ओ. नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान नवीन सिंगला ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यकाल की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कैंप आयोजित कर की जाएगी। इसके अलावा पूरे वर्ष समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित से जुड़े कई सेवा प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब मोगा रॉयल हमेशा सेवा भावना के साथ समाज के हित में कार्य करता आया है और आगे भी सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर संजीव सिंगला, संजीव आहूजा, संजीव कौरा, अजय कटारिया, दीपक अरोड़ा, शमन गोयल, संजीव शर्मा, बॉबी कंबो, राजेश वर्मा और आर.के. गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी सेवा प्रोजेक्टों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

प्रिल्यूड परिसर में सजी रचनात्मकता की रंगभरी दुनिया

The Beats

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत सहित ढाई सौ नेता हिरासत में, शाम को छोड़ा

The Beats

एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अवनीत कौर को गतका में गोल्ड

The Beats

Leave a Comment