22.5 C
New York
Tuesday, Jun 23, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अवनीत कौर को गतका में गोल्ड


द बीट्स न्यूज
एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल, जलालाबाद पूर्वी की छात्रा अवनीत कौर ने गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना नाम लिख दिया।
मोगा क्षेत्र की आईसीएसई से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एसएफसी कक्षा छठी की छात्रा अवनीत कौर ने ये सफलता हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता गतका एसोसिएशन पंजाब की ओर से कोटकपूरा (फरीदकोट) में आयोजित कराई गई थी। प्रतियोगिता में अवनीत कौर ने अंडर-14 वर्ग के “फेरी लाठी टीम” इवेंट में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा कौशिक ने छात्र-छात्राओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि गतका सिखों की एक पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मार्शल आर्ट है, जो मुख्य रूप से लाठी और तलवारबाजी पर आधारित है। यह आत्मरक्षा की एक प्राचीन तकनीक है, जिसकी शुरुआत छठे सिख गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा की गई थी। आज गतका को राष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान मिल चुकी है।
स्कूल के सीएमडी अभिषेक जिंदल, शीनम जिंदल तथा सरोज रानी जिंदल ने भी अवनीत कौर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा, उसके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहकर अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए तथा समाज और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

आयुर्वेद दिवस पर हॉर्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज में फ़ूड एक्सपो

The Beats

100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ चमके एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल के सितारे

The Beats

देवप्रिय त्यागी: सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के प्रेरणास्रोत

The Beats

Leave a Comment