Wednesday, May 6, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

“मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं” :नवीन सिंगला

151 जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंची सेवा की सौगात

द बीट्स न्यूज
लुधियाना। मानवता, करुणा और निष्काम सेवा की भावना से ओत-प्रोत निष्काम सेवा आश्रम की ओर से दुःख भंजन आनंद धाम स्थित आश्रम परिसर में विशाल राशन वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 151 जरूरतमंद महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में समाजसेवी नवीन सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री सिंगला जी ने सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग (डोनेशन) भेंट की, साथ ही उन्हें समारोह में आमंत्रित करने के लिए आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवीन सिंगला के साथ ही राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी इस आयोजन में मुख्य रूप से पहुंचे थे। जिनमें संजीव शर्मा, विकास बंसल, विजय गोयल, राहुल वर्मा, सुमित पुजाना, रजनीश सिंगला, नानक चोपड़ा विशेष रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर नवीन सिंगला ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जब तक सक्षम व्यक्ति आगे बढ़कर जरूरतमंदों का सहारा नहीं बनेंगे, तब तक सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

आश्रम कैसे करता है काम
गुरु मां श्रुति जी के सान्निध्य में निष्काम सेवा आश्रम लगातार समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान हेतु विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है। राशन वितरण कार्यक्रम भी इसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसमें महिलाओं को दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं।

इन सेवकों का रहा विशेष योगदान
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में विजय निष्काम, डॉ. दीपक कोचर, एवं निष्काम सेवा आश्रम के समस्त सेवकों का अथक परिश्रम और अनुकरणीय समर्पण सराहनीय रहा। सभी ने मिलकर पूरी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
आश्रम प्रबंधन ने भरोसा दिया कि समाज के नेकदिल दानदाताओं और सेवाभावी व्यक्तियों के सहयोग से यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जाएगी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल अंडर-19 बालिका वर्ग रस्साकसी में बना जिला चैंपियन

The Beats

91 साल की संतोष गुप्ता को गाजे बाजे के साथ दी अंतिम विदाई

The Beats

पांच मंजिली जोगिंदर सिंह काम्लेक्स की 25 साल बाद लौटेगी रौनक

The Beats

Leave a Comment