27.5 C
New York
Friday, Jun 19, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

पल्लवी को मोगा शहर भाजपा महिला मोर्चा की कमान


जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल के नेतृत्व में समाजसेवी महिलाएं भाजपा में शामिल
द बीट्स न्यूज
मोगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल के नेतृत्व में शहर की कुछ समाजसेवी महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, इनमें से पल्लवी को मोगा शहर में भाजपा महिला मोर्चा का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लीना गोयल व उनकी कार्यकारिणी में महासचिव शिल्पा बंसल की मौजूदगी काफी अहम रही।
पूर्व जिलाध्यक्ष लीना गोयल व शिल्पा बंसल की जोड़ी ने मोगा जिले में भाजपा महिला मोर्चा को अपने दम पर खड़ा किया था, उससे पहले व बाद में महिला मोर्चा का अस्तित्व मेन भाजपा के साथ तो दिखा, लेकिन अकेले दम पर उनकी उपस्थिति कहीं भी नहीं दिखी। ऐसे में नई टीम के साथ उनकी सक्रियता काफी अहम मानी जा रही है।
पार्टी में शामिल हुई महिलाओं में पल्लवी, रीतू, कुसुम और रीमा प्रमुख रूप से हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव शमशेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गीता आर्या, जिला सचिव मालविंदर कौर, जिला सचिव लीना गोयल, जिला सचिव शिल्पा बांसल भी उपस्थित थे।
भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया कि ये महिलाएं अपने सामाजिक अनुभव और जनसेवा के जज्बे के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पल्लवी को मोगा शहर भाजपा का इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी संगठन का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है और भाजपा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवनियुक्त इंचार्ज पल्लवी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महिलाओं को संगठित करने, उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा महिलाओं को सम्मान व नेतृत्व के पर्याप्त अवसर प्रदान कर रही है।
भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

भारतीय जनता पार्टी का आम आदमी पार्टी पर हमला

The Beats

डॉ.हरजोत कमल ने परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह को किया नमन

The Beats

91 साल की संतोष गुप्ता को गाजे बाजे के साथ दी अंतिम विदाई

The Beats

Leave a Comment