



-शहर के जोगिंदर सिंह चौक फ्लाई ओवर से बसस्टैंड तक जो फ्लाई ओवर बनना है प्रस्तावित
-मुआवजा राशि साल 2022 में भुगतान के बावजूद जमीनों पर कब्जा अभी तक नहीं मिला
सत्येन ओझा.द बीट्स न्यूज
मोगा। शहर के सबसे व्यस्ततम ज्यादा भीड़भाड़ वाले जोगिंदर सिंह चौक से ऊपर से गुजरने वाले फ्लाई ओवर से बस स्टैंड को जाने के लिए प्रस्तावित सड़कें हवा में हैं, ये स्थिति तब है। जब सरकार मुआवजा के रूप में एक धार्मिक स्थल के प्रबंधकों सहित करीब चार करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने के बाद अभी तक उन जगहों पर सरकार ने कब्जा ही नहीं लिया है। इस बीच पता चला है कि कुछ ऐसे लोगों को भी मुआवजा दे दिया गया है, जिनकी न जमीन थी, न ही धार्मिक स्थल के अधिकृत व्यक्ति थे।इस टेलर मास्टर के खाते में 84.20 लाख रुपये जारी किये गये, बाद में इस राशि को कई लोगों के खातों में सिर्फ 22 दिन में ट्रांसफर कर दी गई।
क्या है मामला
नेशनल हाईवे-95 (लुधियाना तलवंडी हाईवे) के तहत मोगा बस स्टैंड से लुधियाना रोड फ्लाई ओवर पर चढ़ने के लिए अमृतसर रोड पर दो सड़कें बननी थीं, इन सड़कों के लिए पंजाब सरकार ने गोयल मार्केट, अमृतसर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल, कुछ दुकानों का अधिग्रहण कर जमीन के मुआवजे के में करीब चार करोड़ से ज्यादा का साल 2022 में भुगतान भी कर दिया था, लेकिन जमीनों का कब्जा आज भी सरकारी पैसा लेने वालों के पास ही है। अब इस पूरे मामले में पता चल रहा है, कुछ ऐसे लोगों को भी भुगतान कर दिया गया है, जिनकी न जमीन थी, न ही धार्मिक संस्था के अधिकृत व्यक्ति है।
84.20 लाख रुपये का भुगतान एक मामूली टेलर मास्टर के खाते में किया गया है। उसके खाते में राशि ट्रांसफर होने के 22 दिन के अंदर पूरी राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
11 लाख रुपये कैश (7 लाख व 4 लाख दो बार में) कैश निकाल लिये गये। एक पटवारी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। मोगा मेन बाजार स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स सामान के व्यापारी के खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। 20 अगस्त 2022 से लेकर 12 सितंबर तक 10 बार में 84 रुपये की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई।
जहां तक गोयल मार्केट का सवाल है तो यहां के दो दुकानदारों ने ही मुआवजा राशि देकर अपनी दुकानें खाली कर दी हैं, लेकिन बाकी के दुकानदारों ने मुआवजा राशि को मार्केट रेट की तुलना में काफी कम बताकर लेने से इंकार कर दिया है। नियमों के खिलाफ जोगिंदर सिंह चौक में अमृतसर रोड पर भी दुकानों का मुआवजा लेने के बाद वे दुकानें आज भी बनी हुई हैं, सरकार ने अभी तक कब्जा नहीं लिया है, उधर जोगिंदर सिंह चौक में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, इस समस्या का समाधान करने के बजाय अलग ही खेल चल रहा है। ऐसे में क्या लोगों को जोगिंदर सिंह चौक में ट्रैफिक समस्या राहत मिलेगी, कहना मुश्किल है।
—–
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


