


काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल, संस्था ने दी कंप्लीमेंटरी सदस्यता
द बीट्स न्यूज
आगरा। भारतीय भाषाओं के साथ साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था गीतांजली मल्टी लिंग्विस्टिक सोसायटी की ओर से चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र एलन के फार्म हाउस पर एक भव्य और सार्थक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संस्था यूके में पिछले 30 वर्षों से प्रवासी भारतीयों के बीच भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार तथा उनके उत्थान का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समारोह में निशिराज जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार, वर्तमान में संस्था का संचालन कर रहे परवेज मुजफ्फर, कार्यक्रम संयोजक और संचालक डॉ. शैलेंद्र एलन, डॉ. राजीव, मधु शर्मा, उमेश, स्वर्ण तलवार, प्रतिमा, अलका, इंदु और निशि राज के पति राजकुमार जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय संस्था की मिली कंप्लीमेंट्री सदस्यता
संस्था ने निशिराज जैन के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्था गीतांजली मल्टीलिंग्विस्टिक सोसाइटी, यूके की कॉम्प्लीमेंट्री सदस्यता भी प्रदान की।
सारगर्भित समीक्षा ने जीता सबका दिल
मुख्य अतिथि के रूप में निशिराज जैन ने उपस्थित कवियों की प्रत्येक प्रस्तुति पर अपनी सारगर्भित एवं साहित्यिक टिप्पणियां देकर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी विद्वतापूर्ण समीक्षा और सहज व्यक्तित्व ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में निशिराज जैन ने कहा कि विदेश की धरती पर भारतीय भाषाओं और संस्कृति के प्रति इतना समर्पण और प्रेम देखकर उनका हृदय गर्व से भर गया। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों, आयोजकों तथा गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक संस्थान के संस्थापक डॉ. कृष्णकुमार के परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गीतांजली मल्टीलिंग्विस्टिक सोसायटी वास्तव में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


