20.6 C
New York
Monday, Jun 22, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

अग्रवाल समाज सभा की बैठक में विकास मित्तल बने मोगा सिटी के जनरल सेक्रेटरी


द बीट्स न्यूज
मोगा। अग्रवाल समाज सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक गीता कॉलोनी में आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा के प्रधान डॉ. अजय कंसल ने उपस्थित सदस्यों को अग्रवाल समाज सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के उत्थान में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।
बैठक के दौरान सिटी प्रधान समीर सिंगल की अनुशंसा पर विकास मित्तल को सर्वसम्मति से अग्रवाल समाज सभा, मोगा सिटी का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी विकास मित्तल ने सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए समाज के हितों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास, एकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

गरीबों के डॉक्टर के बाद अब बेटा भी चला गया….

The Beats

वाणिज्यिक विभाग में वार्षिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

The Beats

प्रतिभा, समृद्ध भारत बनाने की प्रतिबद्धता, पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प के तीन रंगों में रंगा प्रिल्यूड स्कूल

The Beats

Leave a Comment