19.5 C
New York
Wednesday, Jun 17, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ चमके एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल के सितारे


आईसीएसई का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम
साइंस में करणवीर सिंह ने, कॉमर्स में जसकरण सिंह ने किया टॉप

द बीट्स न्यूज
मोगा। इलाके की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था एस.एफ.सी. कॉन्वेंट स्कूल, जलालाबाद (पूर्व), मोगा ने ICSE बोर्ड (नई दिल्ली) के 10वीं और 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी गुणवत्ता साबित की है। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा कौशिक ने बताया कि 12वीं कक्षा में मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
साइंस स्ट्रीम में करणवीर सिंह ने 92.7% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में जसकरण सिंह ने 92.5% अंक के साथ टॉप किया। जसकरण सिंह ने अकाउंट्स में 94 और बिजनेस स्टडीज में 98 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

आर्ट्स स्ट्रीम में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंजाबी विषय में सुमनप्रीत कौर (97), मानदीप सिंह (96), नवजोत कौर (95) और नवलीन सिंह (91) अंक प्राप्त कर चमके। वहीं करणवीर सिंह ने अंग्रेजी में 96, गणित और फिजिक्स में 94-94 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

10वीं कक्षा का परिणाम भी 100% रहा। इसमें मनवीर कौर ने प्रथम, परनीत कौर ने द्वितीय और अमनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी विषय में कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 से 98 अंकों तक स्कोर किया, जिनमें आर्यन, गुरशान, अमनदीप कौर, परनीत कौर, गुरवीर कौर, एकनूर सिंह सहित अन्य छात्र शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रिंसिपल मनीषा कौशिक ने कहा कि इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल के सीएमडी अभिषेक जिंदल, शीनम जिंदल और सरोज रानी जिंदल ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

देवप्रिय त्यागी: सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के प्रेरणास्रोत

The Beats

देशव्यापी सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा के कैंपों में मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

The Beats

खूनदान कर पीएम मोदी का जन्मदिन मानवता की सेवा को किया समर्पित

The Beats

Leave a Comment