19.5 C
New York
Wednesday, Jun 17, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

पावरलिफ्टिंग में चमका एसएफसी. कॉन्वेंट स्कूल का सितारा, प्रभजोत ने जीता गोल्ड

द बीट्स न्यूज
मोगा। गांव जलालाबाद पूर्वी स्थित एसएफसी कॉन्वेंट स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रभजोत सिंह ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है।

पटियाला के वीर हरकीरत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विजय शर्मा क्लासिक चैंपियनशिप के तहत हुए पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में प्रभजोत सिंह ने 67.5 किलोग्राम भार वर्ग में 180 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ पंजाब’ के प्रतिष्ठित खिताब से भी नवाजा गया।
प्रभजोत सिंह की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा कौशिक ने छात्र की सराहना करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता आत्मविश्वास को मजबूत करती है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस मौके पर स्कूल के सीएमडी अभिषेक जिंदल, शीनम जिंदल तथा सरोज रानी जिंदल ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

नगर निगम चुनाव में “सबको साथ” लेकर चलने वाले नेता के रूप में विनोद बंसल ने अलग पहचान बनाई

The Beats

The Beats

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा, सृजनशीलता व संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

The Beats

Leave a Comment