22.7 C
New York
Tuesday, Jun 16, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

कमल सिंह वाल्मीकि का जन्मदिवस राष्ट्रीय सरोकार दिवस के रूप में मनाएगा वाल्मीकि समाज

वाल्मीकि वाटिका में 60 स्वच्छता नायकों का होगा सम्मान, 15 जून को विशेष आयोजन

द बीट्स न्यूज
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं वाल्मीकि समाज के लोकप्रिय नेता कमल सिंह वाल्मीकि का जन्मदिवस 15 जून को वाल्मीकि समाज द्वारा “राष्ट्रीय सरोकार दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित वाल्मीकि वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने समारोह का पोस्टर जारी किया और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वाल्मीकि समाज के सरपंच एवं समाजसेवी झिल्लो राम वाल्मीकि तथा भाजपा ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी अंकित वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 जून को सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय सरोकारों को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं आरती के साथ होगी।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वाल्मीकि वाटिका परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया जाएगा तथा प्याऊ लगाकर ठंडे जल की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 60 स्वच्छता नायकों का सम्मान समारोह होगा, जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान ही किसी भी जन्मदिवस का सबसे सार्थक उत्सव हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना चाहिए।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मिठ्ठन लाल साहू, अर्जुन चौहान, रोहित चौहान, महंत रामजीलाल विद्यार्थी, प्रशांत सिंह, ऋषभ साहू, शत्रुजीत पहलवान, करन खरे, कुलदीप ब्रह्म, अनुराग पंडित, रोहित सिंह वाल्मीकि, महंत बाबा बिल्लू दास, सनी राज प्रधान तथा नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर सुमित चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मक्खन बराड़ की अगुवाई में विभिन्न पार्टियों के अनेक परिवार शिअद पुनर सुरजीत में शामिल

The Beats

पुस्तक ‘दशमेश पिता बख्शिश पवित्र गंगा सागर सुच्ची सेवा संभाल’ का विमोचन

The Beats

रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा खेल कौशल, फाइनल आज

The Beats

Leave a Comment