
-भजन संध्या का निमंत्रण पाने वाले भी, निमंत्रण देने वाले भी खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं
-जिस घर या प्रतिष्ठान में पहुंच रहे हैं श्याम प्रेमी वहां का पूरा माहौल भर जाता है भक्ति भाव से
द बीट्स न्यूज
मोगा। 21 नवंबर को प्रस्तावित पांचवी विशाल भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ के निमंत्रण पत्र जिस प्रेम व भक्ति के साथ मोगा के श्याम प्रेमी फिरोजपुर के प्रमुख उद्योगपति समीर मित्तल, मोगा की अर्थशास्त्री व पीमार्का ग्रुप की चेयरपरसन इंदु पुरी, चावल एक्सपोर्टर नरेश गोयल किट्टू, भाजपा के मेडिकल विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग, सीए प्रेम सिंघल के घर लेकर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ, खास बात ये रही कि निमंत्रण पाने वाले भी खुद को धन्य महसूस कर रहे थे, निमंत्रण देने वालों के उत्साह में तो साक्षात श्याम प्रभु को अंश दिख रहा था।
जिन परिवारों व प्रतिष्ठानों में श्याम प्रेमी निमंत्रण देने पहुंच रहे हैं, वहां उनका स्वागत भी श्याम प्रेमी के रूप में ही हो रहा है।
श्याम प्रेमी गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित गर्ग व अंकित सिंगला ने बताया कि उनका प्रयास है कि वे इस भव्य आयोजन को मोगा का भव्य व गरिमामयी बना दें, जहां श्याम प्रेमी आने वाले समय में खुद खिंचे चले आएं।
21 नवंबर को आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध रसिक संत एवं भजन सम्राट बाबा श्री चित्र-विचित्र महाराज (श्रीधाम वृंदावन), प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल (इंदौर) तथा भजन गायिका तृप्ति लड्ढा (जयपुर) अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करवाएंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश गोयल रिंकू (सिरसा) करेंगे।
भजन संध्या से एक दिन पूर्व 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
