न्यू टाउन नंबर-1 में मामूली विवाद के बाद आधे घंटे में लौटे हमलावर
पथराव से कांच के गेट और सैलून के शीशे तोड़े; एक कर्मचारी घायल
द बीट्स मोगा
मोगा। थाना साउथ सिटी क्षेत्र के अंतर्गत न्यू टाउन गली नंबर-1 में शनिवार रात 8 बजे के लगभग गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नशे में धुत एक युवक को हेयर कटिंग करने से मना करने पर वह भड़क उठा, गाली गलौज पर उतर आया तो सैलून के कर्मचारियों ने उसे सैलून से बाहर निकाल दिया, उस समय में युवक वहां से चला गया, लेकिन आधा घंटे बाद रात करीब 8 बजे वह 15-20 लड़कों के साथ वापस लौटा, उनके हाथों में ईंट, डंडे थे, आते ही इन युवकों ने दुकान पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे सैलून का शीशे का गेट व सैलून के अंदर शीशे,कुर्सियां सहित भारी तोड़फोड़ की। सैलून में उस समय लड़कियां भी मौजूद थीं, उन्होंने सैलून के सबसे अंदर कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई, हमलावर अंदर के कमरे तक पहुंच गये, उसका भी शीशा तोड़ गिया लेकिन गेट बंद होने के कारण वे उसे खोल नहीं सके। गुंडागर्दी का ये नंगा नाच सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, सूचना के करीब 40 मिनट बाद पहुंची थाना साउथ सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित सैलून मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी थी, जिसमें हमलावर के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।इस घटना से न्यू टाउन व प्रताप रोड के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है, देर रात को व्यापारियों ने बैठक कर फैसला लिया है कि पुलिस अगर इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन नहीं लेती है तो दुकानदार विरोध में दुकान बंद करने का फैसला ले सकते हैं। व्यापारियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा पहुंचे, कुछ देर बाद कांग्रेस नेता मालविका सूद भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने सैलून मालिक देव कुमार को भरोसा दिया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे दुकानदारों के साथ उनके आंदोलन में शामिल होंगी, उच्चाधिकारियों से भी इस मामले में बात करेंगी।
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब एक युवक हेयर कटिंग करवाने के लिए सैलून पहुंचा। युवक नशे की हालत में था। उसकी स्थिति को देखते हुए सैलून कर्मचारियों ने उसका काम करने से मना कर दिया। उस समय सैलून में महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। युवक उसी समय काम कराने पर अड़ गया तो कर्मचारियों ने उसे बैठाकर हेयर कटिंग शुरू करनी शुरू कर दी, युवक बीच बीच में गाली गलौज करने लगा तो कर्मचारियों ने उसे वहां से जाने को कहा, इस पर युवक भड़क उठा तो गालियां देने लगा तो वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसे धक्के मारते हुए वहां से बाहर निकाल दिया।
उस समय तो युवक वहां से चला गया, लेकिन करीब आधा घंटे बाद वह 15-20 युवकों के साथ वापस लौटा, आते ही इन लोगों ने पहले तो सैलून पर पथराव कर शीशे का गेट चकनाचूर कर दिया, बाद में सैलून के अंदर घुसकर जमकर तोडफोड़ की। एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल हमलावरों की तलाश में सक्रिय होने के बजाय डीवीआर की ले जाने की मांग करने लगे, हालांकि पीड़ित ने हमलावर युवक का नाम, उसका फोन नंबर भी पुलिस को दे दिया, करीब आधा घंटे बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में डालकर ले गई, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।
इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है, उधर कुछ प्रभावशाली लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि पहले हेयर कटिंग के लिए युवक के साथ मारपीट की, बाद में युवक ने लड़के बुलाकर तोड़फोड़ की। पुलिस पर दबाव डाला जा रहा है कि इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें ये कहकर डराया जाय कि पहले उसके कर्मचारियों ने युवक के मारपीट की।
उधर दुकानदारों ने फैसला ले लिया है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे विरोध में बाजार बंद करेंगे।
मोगा में तीन दिनों में नशे का कहर
केस.1
मोगा में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की रैली थी, उसी दिन सुबह तांगे वाली गली में एक बेटे ने अपने ुपि पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि हत्यारोपी नशे का आदी है वह नशे के लिए अपने पिता से रोज पैसे की मांग करता था, अब वह घर में हिस्सा मांग रहा था, पुलिस ने नशे की आदत देखते हुए उस का हिस्सा उसके नाम करने से मना कर दिया तो उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
केस-2
आम आदमी पार्टी रैली वाले दिन ही वार्ड 18 के सरदार नगर क्षेत्र में नशेड़ियों की हरकतों को देखते हुए पूरे माहल्ले को खाली प्लाट में नग्न होकर इंजेक्शन लगाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा, कईदिन से नशेड़ियों की जानकारी पुलिस को दी जा रही थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं तो मौहल्ले के लोगों ने खुद नशा करने वालों को खदेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
फोटो-1
सरदार नगर में खाली प्लाट में नशा करने वालों के खिलाफ मौहल्ले के लोग रात में सड़क पर आए।
फोटो-2 सरदार नगर में लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर एक नशेड़ी दीवार फांदकर बाहर निकलता हुआ।
फोटो-3 देव ब्रॉस सैलून में हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
फोटो-4 देव ब्रॉज सैलून में पथराव के बाद टूटे पड़े कांच के गेट के टुकड़े। फोटो-द बीट्स

