21.6 C
New York
Tuesday, Jun 2, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

“दीपों की रोशनी में जगमगाया जिला भाजपा परिवार


भाजपा कार्यालय में दीपों की जगमगाहट, डॉ.हरजोत व देवप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली

द बीट्स न्यूज
मोगा। दीपों का पर्व दीपावली इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जी.टी. रोड स्थित दून्नेके कार्यालय में उल्लास और एकता के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया। पूरा कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाओं और दीपों की जगमगाहट से नहा उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पंजाब के वाइस प्रधान देवप्रिय त्यागी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दीप प्रज्वलन से किया।
डॉ. हरजोत कमल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। हमें समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के दीप जलाने का संकल्प लेना चाहिए।”
इस अवसर पर श्री देवप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, ऐसे पर्व मिलजुलकर मनाने से संगठन और भी सशक्त होता है। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाए और मिठाइयां बांटकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
दीपों की रोशनी, देशभक्ति गीतों और आतिशबाजी से पूरा वातावरण आलोकित हो उठा। कार्यकर्ताओं के “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
अंत में डॉ. हरजोत कमल और देवप्रिय त्यागी ने सभी को संदेश दिया कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दिलों में उजाला भरने का पर्व है, आओ भाजपा के कार्यकर्ता मिलकर, इस रोशनी को समाज के हर कोने तक पहुंचाएं।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

फिरोजपुर मंडल में 43 रेलकर्मियों को सेवानिवृति उपरांत 15.74 करोड़ रुपये का भुगतान

The Beats

धर्मकोट के बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों की मदद जारी:मक्खन बराड़

The Beats

भाजपा के संकल्प पत्र में मोगा को शुद्ध पानी, विरासत बाजार, हाट बाजार का वादा

The Beats

Leave a Comment