The Beats
Image default
Events

मोगा के पर्यावरण प्रहरी पर्व बांसल जालंधर में ग्रीन एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित

मोगा के पर्यावरण प्रहरी पर्व बांसल जालंधर में ग्रीन एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित 8
अब तक 50,000 पौधे कर चुके हैं वितरित
द बीट्स न्यूज
जालंधर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्व बांसल को संकल्प वेलफेयर सोसाइटी जालंधर व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संकल्प समारोह में
ग्रीन एंबेसडर अवार्ड से
सम्मानित किया गया। पर्व बांसल को पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया।
मुख्य अतिथि एस.डी.एम. विवेक कुमार मोदी, विशेष अतिथि डॉ. आदर्श पाल (चेयरमैन, पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड), डॉ. विजय नंदा (डीएम गैस्ट्रो, पीजीआई जालंधर), डॉ. संजीव चौहान (डायरेक्टर रिसर्च, यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री सोलन, हिमाचल प्रदेश), अभिजय चोपड़ा (डायरेक्टर, पंजाब केसरी ग्रुप) तथा डॉ. वीरेंद्र पाल बाजवा (पी.सी.एस., ए.डी.सी. डेवलपमेंट कपूरथला) ने पर्व को सम्मानित करते हुए कहा कि
“इतनी कम उम्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्व का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। यह केवल पंजाब ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव की बात है।”
पर्व बांसल अब तक 50,000 पौधे वितरित कर चुके हैं। वह पिछले पाँच वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने घर-घर, स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे वितरित किए तथा लोगों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। किसी का जन्मदिन हो, शादी की वर्षगांठ हो उसके घर सुबह ही पर्व ऑक्सीजन के रूप में नई जिंदगी देने वाले पौधे उपहार के रूप में लेकर पहुंच जाते हैं
कार्यक्रम के दौरान संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष शैली खन्ना और सभी सदस्यों ने पर्व बांसल की सराहना करते हुए कहा कि पर्व जैसे बच्चे भारत के भविष्य को हराभरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पर्व की मां नीलम रानी, जो शहीद सिपाही लखबीर सिंह सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चडिक गांव में अध्यापिका हैं, उन्हें भी पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। वे वर्षों से विद्यालय और गांवों में बच्चों तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रही हैं।

पर्व बांसल ने सम्मान पाने के बाद कहा “मेरा उद्देश्य धरती को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाना है। मेरा संदेश है — ‘एक पौधा लगाएं, एक जीवन बचाएं।’”
समारोह में पर्व ने मुख्य अतिथियों को पौधे और राम नाम के पत्थर भेंट किए तथा सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प करवाया। अंत में पर्व और उनके माता-पिता ने संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर का इस सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
🌿 पर्व बांसल एक सच्चे पर्यावरण प्रहरी हैं जिनका हर प्रयास धरती के हरियाले भविष्य की ओर एक कदम है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

सेंट एंड्रयूज स्कूल को चार में से तीन वर्गों में स्वर्ण पदक

The Beats

डॉ.संजीव सैनी के बढ़े मदद को हाथ, नेचर पार्क में प्रकृति अब और ज्यादा मुस्काएगी

The Beats

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर मोगा से बड़े जुलूस के रूप में पहुंचेंगे कार्यकर्ता:मक्खन बराड़

The Beats

Leave a Comment