The Beats
Image default
Uncategorized

रजनी जग्गा को अरोड़ा महासभा महिला विंग की कमान सौंपी


नेतृत्व क्षमता व समाज में सक्रियता के आधार पर मिली जिम्मेदारी
द बीट्स न्यूज
फिरोजपुर। अरोड़ा महासभा महिला विंग, फिरोजपुर का गठन रविवार को हरीश वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में एक गरिमामय समारोह के दौरान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से समाजसेवी रजनी जग्गा गोकलानी को अरोड़ा महासभा महिला विंग, फिरोजपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें महिला विंग को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में अरोड़ा समाज के बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रजनी जग्गा गोकलानी लंबे समय से शिक्षा, समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। उनकी निष्ठा, सेवा भावना तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला विंग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और समाज की महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष रजनी जग्गा गोकलानी ने अरोड़ा महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला विंग को मजबूत बनाने, महिलाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा अरोड़ा समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका दिलाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अरोड़ा महासभा पंजाब के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार ढींगरा (एडवोकेट), महासचिव सतीश अरोड़ा, अरोड़ा महासभा फिरोजपुर सिटी के अध्यक्ष तिलक राज अरोड़ा, अरोड़ा महासभा जिला फिरोजपुर के चेयरमैन अशोक पसरीचा, एडवोकेट गगन गोकलानी, शिवानी गोकलानी, ज्ञान गोकलानी, मीना कुमारी, सोनू, नीलम, स्वीट बाला, पायल वीरम बाला (बैंक मैनेजर), अदिति, बब्बर (एडवोकेट), राजगगन गोकलानी, नीव गगन गोकलानी सहित अरोड़ा समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रजनी जग्गा गोकलानी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

कांग्रेस का प्रत्याशी पार्टी कार्यकर्ता हो, पैराशूट से न उतरे:डॉ.मालती

The Beats

नवीन सिंगला अग्रवाल सभा पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त

The Beats

नई वार्ड बंदी पर हाईकोर्ट का आज आ सकता है अहम फैसला

The Beats

Leave a Comment