28.9 C
New York
Friday, Jun 5, 2026
The Beats
Image default
NEWS

10 हजार से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बने धर्मपाल बंसल

हार्मनी आयुर्वेदिक कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

द बीट्स न्यूज, फिरोजपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Inspired by Nature, For Climate, For Our Future” रखी गई।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन के चेयरमैन एवं प्रख्यात पर्यावरण प्रेमी धर्मपाल बांसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्री बांसल अब तक अपने जीवन में 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण करवा चुके हैं और लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मैनेजमेंट की डायरेक्टर किरण बांसल, डायरेक्टर योगेश बांसल तथा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.पी. सिंह के नेतृत्व एवं सहयोग से कॉलेज के हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया।
प्रिंसिपल डॉ. एम.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार द्रव्यगुण विभाग के प्राध्यापक डॉ. भूपिन्दर और डॉ. आभा ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से सभी को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेजेंटेशन भी आयोजित की गई, जिसमें प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
📞 7087570105

Related posts

अग्रवाल समाज की मांग: मोगा रेलवे स्टेशन को महाराजा अग्रसेन का नाम दिया जाए

The Beats

मॉडल टाउन में सड़क के बीच गड्ढे खोदकर निगम की टीम चार दिन से गायब

The Beats

अकाली प्रत्याशी जैलदार सिंह ने किया नामांकन दाखिल

The Beats

Leave a Comment