26.7 C
New York
Friday, Apr 17, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

बिहार की जीत का जश्न मोगा जिला भाजपा कार्यालय में भी दिखा


-जिलाध्यक्ष डा हरजोत कमल ने कहा इस जीत ने ऊर्जा दी, अब पंजाब की बारी
-बिहार ने नकारात्मक राजनीति नकारी, मोदी की नीतियों में भरोसा दिखाया

द बीट्स न्यूज
मोगा। बिहार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय पर मोगा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले के दुन्नेके स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और विजय के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। पूरे कार्यालय परिसर में जश्न का माहौल छाया रहा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष डा हरजोत कमल ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन की बड़ी मंजूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं—जैसे गरीब कल्याण योजनाएं, रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे का विकास तथा कानून-व्यवस्था में सुधार ने जनता के बीच विश्वास और समर्थन मजबूत किया। डा. कमल ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और पारदर्शी शासन को वोट दिया है। यह जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर जनता का करारा जवाब भी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आने वाले समय में भी जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विजय को देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण संकेत बताया और कहा कि यह परिणाम आने वाले राज्यों के चुनावों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है। मोगा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को हर स्तर पर मजबूत करेंगे। इस मौके पर निधड़क सिंह बराड़, पूर्व सांसद केवल सिंह, मुख्तियार सिंह, भाजपा प्रदेश ट्रेड विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवप्रिय त्यागी, मंडल अध्यक्ष हैप्पी ढेसी, मनिंदर कौर, कैप्टन अमरजीत सिंह कोकरी, निर्मल सिंह लंढेके, जसपाल सिंह औलख, शशिकांत पांडे, गुरचरण सिंह गनु, जीता घल्ल कलां, सतनाम सिंह मोठांवाली, हरविंदर सिंह चारिक, गुरप्रीत सिंह नीलू, धीरज कुमार शर्मा, लविश तायल, राम शरण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा, सृजनशीलता व संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

The Beats

The Beats

आईएसएफ कालेज में यूथ फेस्ट ‘जागृति-एक-अहसास’ 27 को

The Beats

Leave a Comment