8.4 C
New York
Monday, Apr 27, 2026
The Beats
Image default
NEWS

मानसिक स्वास्थ्य पर वैश्विक संवाद का केंद्र बना आगरा

मानसिक स्वास्थ्य पर वैश्विक संवाद का केंद्र बना आगरा

फीलिंग्स माइंड्स में जुटे अंतरराष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ
दिल्ली में होने वाली ग्लोबल समिट की दी जानकारी
द बीट्स न्यूज
आगरा। मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक शिक्षा के क्षेत्र में आगरा ने रविवार को वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य किसी एक देश, संस्कृति या समुदाय तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक मानवीय सरोकार है। आज छोटे-छोटे बच्चे भी मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे हैं विकसित देशों में स्थिति और भी ज्यादा खराब है।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक नीति निर्माता, शिक्षक, चिकित्सक, अभिभावक और समुदाय वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विमल विहार, सिकंदरा-बोदला रोड स्थित फीलिंग्स माइंड्स संस्था के कार्यालय में एक विशेष अंतरराष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ पहुंचे।
इस संवाद सत्र में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े समकालीन, व्यवहारिक और नीतिगत विषयों पर गहन मंथन किया गया। विशेषज्ञों ने वैश्विक स्तर पर बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर अपने अनुभव सांझा किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आर्थर सी. इवांस, वाइस प्रेसिडेंट एवं सीईओ, अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (एपीए) तथा विश्वविख्यात फिलाडेल्फिया मॉडल के निर्माता उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. एन वर्नन, पूर्व अध्यक्ष, अल्बर्ट एलिस इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क (अमेरिका) और डॉ. रेनर कुर्ज़, मुख्य मनोवैज्ञानिक, हुकामा एनालिटिक्स लिमिटेड, लंदन ने भी विचार व्यक्त किए।
फीलिंग्स माइंड्स संस्था की संस्थापक एवं आईएसएमएचएए की अध्यक्ष डॉ. चीनू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि फीलिंग्स माइंड्स और आईएसएमएचएए जैसे मंच नीति, शोध और व्यवहार को एक साथ लाकर प्रभावी कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी बनी तो वैश्विक त्रासदी संभव : डॉ. इवांस
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. आर्थर सी. इवांस और डॉ. चीनू अग्रवाल के बीच हुआ विशेष संवाद में मानसिक स्वास्थ्य की वैश्विक चुनौतियों, भावनात्मक शिक्षा की भूमिका, नीति और व्यवहार के बीच की खाई तथा दीर्घकालिक समाधानों पर गंभीर चर्चा हुई।
डॉ. इवांस ने कहा कि यदि समय रहते मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सामूहिक जागरूकता नहीं लाई गई, तो यह समस्या भविष्य में वैश्विक आपदा का रूप ले सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उत्तरदायित्व : मेयर हेमलता दिवाकर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हर वर्ग और हर क्षेत्र से जुड़ा विषय है। जब समाज मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी समग्र विकास और खुशहाली संभव है।
चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि यह विडंबना है कि जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का निर्माण मानव कल्याण के लिए हुआ, उसी के कारण पश्चिमी देशों में अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ग्लोबल मेंटल हेल्थ पॉलिसी समिट
कार्यक्रम में आईएसएमएचएए के कोषाध्यक्ष डॉ. रविंद्र अग्रवाल ने ग्लोबल मेंटल हेल्थ पॉलिसी समिट–2026 की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 6, 7 और 8 जनवरी को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
समिट की थीम “ब्रिजिंग पॉलिसी एंड प्रैक्टिस – लेट एक्शन स्पीक” रखी गई है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य नीतियों को व्यवहारिक क्रियान्वयन से जोड़ना है।
समिट में नीति निर्माता, शोधकर्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता राउंड टेबल चर्चा, अकादमिक सत्र, कीनोट व्याख्यान, पोस्टर और केस स्टडी प्रस्तुतियों के माध्यम से ठोस एवं मापनीय समाधान प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर समिट का डिजिटल पोस्टर भी जारी किया गया।
अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार
पर्यावरणविद एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के.सी. जैन तथा सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने भी मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक और शैक्षणिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण बताया।
संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अब केवल चिकित्सकीय विषय नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व और नीति निर्धारण का अहम आधार बन चुका है। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संवाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

अवैध कब्जा कर मेन बाजार में दो मंजिला बनाई कॉमर्शियल प्रापर्टी का कब्जा वाला हिस्सा ध्वस्त *ਮੇਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਵਪਾਰਕ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਨੂੰ, ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਕੇ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ *Portion of Two-Story Commercial Property—Built via Illegal Encroachment in Main Market—Demolished

The Beats

जीएसटी के पुराने लंबित असेसमेंट शीघ्र निस्तारित किए जाएं

The Beats

अकाली प्रत्याशी जैलदार सिंह ने किया नामांकन दाखिल

The Beats

Leave a Comment