Wednesday, Apr 8, 2026
The Beats
Image default
Entertainment

नसीबो रोल नंबर 17’ का प्रोमो 22 को

नसीबो रोल नंबर 17’ का प्रोमो 22 को
द बीट्स न्यूज
मोगा। सच्ची घटना पर आधारित चर्चित फिल्म “नसीबो रोल नंबर 17” एक बार फिर दर्शकों के बीच नए कलेवर में 1 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक संजीव शर्मा एडवोकेट ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फिल्म को नए तरीके से संपादित (री-एडिट) कर दोबारा प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को कहानी और भावनाओं का और अधिक प्रभावशाली अनुभव मिल सके। यह फिल्म नील एंड पैरी फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है और इसकी सबसे खास बात यह है कि पूरी शूटिंग एक ही गांव में और मात्र एक ही दिन में पूरी की गई। इतना ही नहीं, फिल्म के किसी भी दृश्य का रीटेक नहीं हुआ, जो इसे और भी विशेष बनाता है।
फिल्म एक मार्मिक प्रेम कथा पर आधारित है, जो समाज को यह संदेश देती है कि जीवन साथी के बिना जीवन अधूरा है। एक स्त्री का पुरुष के जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है, इस भाव को फिल्म बेहद संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है।
मुख्य कलाकारों में हरमन जौड़ा, संदीप सिंह, दिलदीप बैरोके और बिरेन्दर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का पहला प्रोमो शो 22 फरवरी को कालाकुंज स्टूडियो में रिलीज़ किया जाएगा, जबकि पूर्ण फिल्म 1 मार्च को दर्शकों के सामने आएगी। निर्माता संजीव शर्मा को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेगी और समाज को एक सकारात्मक संदेश देगी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

थोड़ी चीनी थोड़ी चाय” टेली फिल्म दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित

The Beats

Leave a Comment