32.2 C
New York
Saturday, Jun 6, 2026
The Beats
Image default
NEWS

अर्पित, अक्षत, नव्या, इशी, आयुष व स्मिता बने विजेता

पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य समापन

अर्पित, अक्षत, नव्या, इशी, आयुष व स्मिता बने विजेता
32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने लिया भाग


द बीट्स न्यूज
आगरा। स्व.शैली शाह की स्मृति शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट के पांचवे संस्करण में अर्पित, अक्षत, नव्या, इशी, आयुष व स्मिता बने विजेता
प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता तथा शलब गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
इस पूरे आयोजन में विद्यालय के निदेशक डॉक्टर सुशील गुप्ता काफी भावुक नजर आए सैलिशा उन्हीं की पुत्री थी बैडमिंटन में विशेष रुचि रखती थी पिता डॉक्टर सुशील गुप्ता ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से न सिर्फ शैली शाह की रुचि को जिंदा रखा है बल्कि अपनी बेटी की यादों को भी अमर बना दिया। विजेता जब पुरस्कार हासिल कर रहे थे तब उन्हें उसमें अपनी बेटी की छवि नजर आ रही थी।
कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्रा नायशा छोनकर के मनमोहक नृत्य तथा आराध्य दयाल एवं संगीत शिक्षक गुरुसरन सिंह के गीतों ने वातावरण को भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना दिया।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम
अंडर-13 बालक वर्ग
विजेता – अक्षत (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज)
उपविजेता – आर्यन चौधरी (गायत्री पब्लिक स्कूल)
अंडर-13 बालिका वर्ग
विजेता – नव्या जस्सा (सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज)
उपविजेता – वैष्णवी आचार्या (सचदेवा मिलेनियम स्कूल)
अंडर-17 बालक वर्ग
विजेता – अर्पित अग्रवाल (प्रिल्यूड पब्लिक जूनियर कॉलेज)
उपविजेता – हर्षज दीक्षित (गायत्री पब्लिक स्कूल)
अंडर-17 बालिका वर्ग
विजेता – इशी गुप्ता (द इंटरनेशनल स्कूल)
उपविजेता – जया सिंह (गायत्री पब्लिक स्कूल)
अंडर-17 मिक्स डबल्स
विजेता – आयुष पांडे / स्मिता द्विवेदी (सेंट एंड्रयूज स्कूल, कमला नगर)
उपविजेता – भविष्य प्रताप सिंह / दिव्यांशी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल)
राइजिंग स्टार – विकास कुमार (सरस्वती विद्या मंदिर)
बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – अंशिका गुप्ता (सेंट थॉमस स्कूल)
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा गत वर्ष से शुरू की गई अनूठी पहल के अंतर्गत इस वर्ष भी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक वर्ग के विजेता एवं उपविजेता को ₹3100-₹3100, राइजिंग स्टार को ₹2100 तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ₹3100 की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती बबिता चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के निर्माण में बड़ों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार स्वाभाविक है, किंतु असफलता हमें नया सीखने की प्रेरणा देती है और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कैंसर जागरूकता के उद्देश्य को भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में मोहन खंडेलवाल, शारदा गुप्ता एवं आरती के भावपूर्ण शब्दों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं श्याम बंसल, शर्मीला खंडेलवाल, सुमित गुप्ता, विभव, समीर गुप्ता, रितु गुप्ता, रितु रावत, प्रगति गुप्ता एवं रजनीश खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, ऋषभ गौतम, चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला सहित सभी ऑफिशियल्स का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन छात्र अंशुमन सिकरवार ने किया, जबकि टूर्नामेंट प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अभि सिरोही ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा में बिना पार्किंग बन रहीं मल्टी-स्टोरी कॉमर्शियल इमारतें शहर को डाल रहीं गंभीर ट्रैफिक संकट में

The Beats

लेंसकार्ट के स्टोर पर मोगा में शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन *ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਨੇ ਮੋਗਾ ਦੇ ਲੈਂਸਕਾਰਟ ਸਟੋਰ ‘ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ *Shiv Sena Hindustan Stages Protest at Lenskart Store in Moga

The Beats

डॉ ध्रुव गुप्ता ने मेडिकल इंट्रेस टेस्ट में ऑल इंडिया 93 रैंक हासिल किया

The Beats

Leave a Comment