21.6 C
New York
Monday, Jun 1, 2026
The Beats
Image default
NEWS

प्रिल्यूड में ‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ विविधता के रंग लिए बुलेट की रफ्तार से दौड़ी

-संस्कृति–विज्ञान–एकता का दिखा अनूठा संगम
-जल-योद्धा पद्मश्री उमा शंकर पांडे ने कार्यक्रम को सराहा
द बीट्स न्यूज
आगरा।प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में के वार्षिकोत्सव में ‘अतुल्य भारत’ की संस्कृति, रंग, परंपरा और विविधता अपने पूरे वैभव के साथ मंच पर जीवंत हो उठी। ‘अतुल्य भारत के रंग, प्रिल्यूड के संग’ थीम पर आधारित इस भव्य समारोह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक प्रगति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जल-योद्धा के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री उमा शंकर पांडे, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद अशोक कुमार ठाकुर, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता एवं प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ विविधता के रंग लिए चली बुलेट की रफ्तार से

स्वागत गीत के बाद नर्सरी से कक्षा 1 तक के नौनिहालों ने दर्शकों को ‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ की प्रतीकात्मक यात्रा पर ले जाते हुए भारत की सांस्कृतिक संपन्नता का अद्भुत परिचय कराया। दिल्ली से रवाना हुई यह रंग-बिरंगी एक्सप्रेस हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों से होती हुई उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां हर पड़ाव पर विद्यार्थियों ने उस क्षेत्र की वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और विशेषताओं को मन मोह लेने वाले अंदाज़ में प्रस्तुत किया।
इस प्रस्तुति ने मंच पर स्पष्ट संदेश दिया कि विविधताओं से भरा भारत वास्तव में अपनी एकता में ही ‘अतुल्य’ है।

रोचक अंदाज में मंच संचालन
कार्यक्रम का संचालन आरिका पुरोहित, अर्नव गर्ग, कायशा शमसी, गौरी सिंह, काव्या अग्रवाल, ऐना शर्मा, कर्निका गुप्ता, हेमंत चौधरी, वैष्णवी सिसोदिया, द्रविन अरोड़ा, गौरांगी गर्ग, इशिता सिंह, अर्शिया मखीजा, रिया हिरानी एवं श्रुति चंद्रा द्वारा अत्यंत प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया गया।

विद्यालय की उपलब्धियों का प्रदर्शन, मेधावी छात्रों का सम्मान
सत्र 2024–25 की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षणिक, क्रीड़ा, सांस्कृतिक और सामाजिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अतुल्य भारत की प्रस्तुति की सराहना
मुख्य अतिथि पद्मश्री उमा शंकर पांडे ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भारत की असली पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और विविधता में है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति और गौरव की भावना का संचार करती है। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि जब शिक्षा में संस्कृति, सृजनशीलता और संवेदनशीलता का संगम होता है, तभी भारत सचमुच ‘अतुल्य’ बनता है।
विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि विविधता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, और बच्चों की प्रस्तुतियों ने इसे अद्भुत रूप से सिद्ध किया।

देशभक्ति के रंगों में रंगा समापन
कार्यक्रम का समापन ऊर्जा और उत्साह से भर देने वाले फिनाले गीत ‘देश रंगीला’ के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को देशभक्ति, गर्व और उल्लास से सराबोर कर दिया। अभिभावकों ने विद्यालय की अनुशासित, रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इसे एक यादगार और अनुकरणीय आयोजन बताया।
यह वार्षिकोत्सव न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता का उत्सव था, बल्कि ‘अतुल्य भारत’ के वास्तविक रंगों को अनुभव कराने वाला एक अद्वितीय सांस्कृतिक पर्व भी बन गया।

———-
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा के सोनू नुसरत का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

The Beats

भारतीय खाद्य निगम ने धर्मकोट के बाढ़ प्रभावितों को किये कंबल वितरित

The Beats

अवैध कब्जा कर मेन बाजार में दो मंजिला बनाई कॉमर्शियल प्रापर्टी का कब्जा वाला हिस्सा ध्वस्त *ਮੇਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਵਪਾਰਕ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਨੂੰ, ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਕੇ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ *Portion of Two-Story Commercial Property—Built via Illegal Encroachment in Main Market—Demolished

The Beats

Leave a Comment