21.4 C
New York
Wednesday, Jun 10, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

लायंस क्लब मोगा रॉयल विशाल रक्तदान शिविर 14 जून को

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा होंगी मुख्य अतिथि
द बीट्स न्यूज, मोगा।
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे लायंस क्लब मोगा रॉयल की ओर से मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से 14 जून को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मित्तल ब्लड बैंक, दशहरा ग्राउंड, मोगा में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
लायंस क्लब मोगा रॉयल के अध्यक्ष नवीन सिंगला ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जिसके माध्यम से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता बनी रहती है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने जानकारी दी कि मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रक्त संग्रह किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों नवीन सिंगला, राजेश वर्मा, बी.एल. ढींगरा और वनीत बांसल ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई अनमोल जिंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान केवल दूसरों की जान बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसलिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 98144-16521, 84272-78609 और 98144-06263 पर संपर्क कर सकते हैं।
लायंस क्लब मोगा रॉयल ने “रक्तदान करें – जिंदगी बचाएं” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मेयर प्रवीन पीना एक्शन मोड पर, कोर एरिया बढ़ाकर शहरवासियों को दी बड़ी राहत

The Beats

आईएसएफ कालेज में यूथ फेस्ट ‘जागृति-एक-अहसास’ 27 को

The Beats

बिहार की जीत का जश्न मोगा जिला भाजपा कार्यालय में भी दिखा

The Beats

Leave a Comment