The Beats
Image default
NEWS Uncategorized

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.आकृति सिंगला का उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान


मोगा की सरकारी डॉक्टर इन दिनों जैतो में दे रही हैं सेवाएं, 4000 से ज्यादा कर चुकी हैं सफल आपरेशन
द बीट्स न्यूज
मोगा। अग्रवाल समाज सभा की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी धर्मशाला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति सिंगला को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.आकृति सिंगला सरकारी चिकित्सक हैं, उनकी जैतो में पोस्टिंग है। अब तक वे 4000 से ज्यादा सफल नेत्र आपरेशन कर चुकी हैं।
अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष डॉ. अजय कंसल ने बताया कि डॉ. आकृति सिंगला अब तक लगभग 4,000 सफल नेत्र ऑपरेशन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना को देखते हुए सभा ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आकृति सिंगला ने अग्रवाल समाज सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज हित में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने उन्हें और अधिक समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा मित्तल, समीर सिंगल, विकास मित्तल, महेश गुप्ता, हेल्पिंग हैंड की टीम तथा चिंतपूर्णी धर्मशाला कमेटी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. आकृति सिंगला के चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा के ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में चिंतपूर्णी धर्मशाला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

Реальные пользовательские впечатления о 1xbet зеркало

Admin@Master

Recensioni sui migliori casino non AAMS del 2023: Guida alla scelta del sito perfetto

Admin@Master

अजीत पाल सिंह को कांग्रेस में किया शामिल, बनाया वार्ड इंचार्ज *ਅਜੀਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ, ਵਾਰਡ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ *Ajit Pal Singh Inducted into Congress, Appointed Ward In-charge

The Beats

Leave a Comment