गुरुनानक मार्केट में बिना अनुमति रेनोवेशन करने पर दो दुकानें सील
द बीट्स न्यूज


मोगा। गुरुनानक मार्केट में नगर निगम की किराये की दुकानों में बिना अनुमति रेनोवेशन कर रहे दुकानदारों की दुकानों को निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति निगम की दुकानों का रेनोबेशन नहीं कर सकता है।
नगर निगम के एटीपी दमनप्रीत सिंह ने दुकानें सील किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी दुकान की रेनोबेशन करनी है तो संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी है। एप्लीकेशन मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर जाकर चेक करती है कि दुकान के अंदर क्या क्या काम होना है, उसी के अनुरूप अनुमति दी जाती है।बिना अनुमति के रेनोवेशन नहीं किया जा सकता है। आम तौर पर इस प्रकार के काम शुक्रवार रात से शुरू होकर रविवार की रात तक चलते हैं, ताकि नगर निगम के अधिकारियों को जब तक सूचना मिले जब तक वे अपना काम पूरा कर सकें, गुरुनानक मार्केट में सरकारी दुकानों में रेनोबेशन की सूचना मिलने की बिल्डिंग ब्रांच ने तत्काल कार्वाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया।
————-
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
