परविंदर झोटा हत्याकांड: भाजपा ने रोष मार्च कर सरकार पर बोला हल्ला

-राज्य की मान सरकार के खिलाफ भाजपा अपने आंदोलन को देगी धार
-अब तक गुटों में बिखरी भाजपा एक जुट हो जनता में जगायेगी नया भरोसा
सत्येन ओझा (द बीट्स न्यूज)
नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मानसा के परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने न सिर्फ भाजपा बल्कि अन्य विपक्षी पार्टियों को विधानसभा चुनाव से ऐन पहले आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार दे दिया है। भगवंत मान सरकार की नीतियों पर हल्लाबोल की रणनीति बना चुकी भाजपा आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और धारदार बनायेगी।परविंदर सिंह हत्याकांड के खिलाफ शहर में बुधवार भाजपा का रोष मार्च व पार्टी की एकजुटता ने अब साफ संकेत दे दिया है। लंबे अर्से के बाद इस लड़ाई में भाजपा एक जुट दिखी।
भारतीय जनता पार्टी ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मोगा में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को महज दिखावा करार देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल ने कहा है कि पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध नहीं, बल्कि नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के खिलाफ है। भाजपा ने हत्याकांड के खिलाफ शहर की पुरानी दाना मंडी से भारत माता मंदिर से शहर में रोष मार्च निकाला। विभिन्न बाजारों से होते हुए मार्च जोगिंदर सिंह चौक तक पहुंचा, जहां भाजपा नेताओं ने धरना देकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला।
इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह परवाना की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में चिंता और डर का माहौल पैदा करती हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल घोषणाओं और अभियानों से नशे की समस्या का समाधान नहीं हो सकता, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है।
डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि नशे की समस्या किसी एक पार्टी या व्यक्ति का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। इसलिए सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों को पार्टीबाजी से ऊपर उठकर नशे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा होना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पंजाब के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने मोगा की विभिन्न बस्तियों में नशे से जुड़ी मौतों और युवाओं के शव मिलने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
इस मौके पर भाजपा के मेडिकल सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग, पूर्व जिला प्रधान त्रिलोचन सिंह गिल, विनय शर्मा, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, जिला महामंत्री शमशेर सिंह कैला, मुख्तियार सिंह, गीता आर्य, जिला उप प्रधान सरदूल सिंह कंग, मनजीत सिंह राणा, मनिंदर कौर सलीना, पार्षद विक्की सितारा, पवन कुमार बंटी, लखवंत सिंह साफूवाला, कमलजीत कौर, सतिंदरप्रीत सिंह, केवल सिंह पूर्व सांसद, गुरबीर सिंह रटौल, हरमनदीप सिंह मीता, भूपिंदर हैप्पी, संजीव सोनू शर्मा, राजेश वर्मा, इशायरा सिंह, सुखराजवीर कौर गिल, संजीव लाला तायल, दीपक तलवाड़, गुरचरण सिंह, सोनी भट्टी, सतवंत सिंह बराड़, रुद्र शर्मा, निर्मल सिंह लंडेके, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह सरां, विनोद कुमार, सुरिंदरपाल नत्था, अमरीक सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलभूषण जैदका, अजय कुमार, प्रदीप सिंह तलवंडी भंगेरियां, सूरज भान धालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री राजपाल ठाकुर ने की।
आने वाले दिनों में भाजपा इन मुद्दों पर घेरेगी सरकार को
-प्रताप रोड पर फेस्टीवल सीजन में व्यापारियों का बिजनेस छीना
-शहर के हर क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई
-विकास के नाम पर लोगों के टैक्स से आने वाले पैसों की बर्बादी
-नई पार्किंग न बनने से बढ़ती ट्रैफिक समस्या
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *