
कांग्रेस सरकार में गैंगस्टरों की वारदात में मारे गये पीड़ितों को नजर अंदाज किया
द बीट्स न्यूज
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को मोगा पहुंचे, उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टरों के हाथों मारे गये परिजनों से मुलाकात कर उनके आंसू पोंछे। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गैंगस्टर के हाथों मारे गये लोगों को न तो सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद मिली है न ही उनकी सुरक्षा का कोई ठोस प्रबंध किया गया है।
प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद पहली बार सचिन पायलट मोगा पहुंचे, मोगा पहुंचने पर उन्होंने पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को व्यक्तिगत रूप से खास अहमियत नहीं दी, हालांकि कुछ नेताओं ने सचिन पायलट के करीब होने का प्रयास किया, उन्हें लंच व हाई टी का भी आफर किया, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इंकार करके हुए कहा कि वे पार्टी के जिस कार्यक्रम के तहत आए हैं, उसी कार्यक्रम को अहमियत करेंगे। उन्होंने साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट मोगा में रामगंज के ज्वैलर्स परमिंदर सिंह के घर पहुंचे, उनकी ज्वैलरी शॉ रूप में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पायलट ने हत्याकांड के बाद की प्रगति, अदालत की कार्रवाई पर चर्चा की, साथ ही भरोसा दिया कि अगर एडवोकेट के स्तर पर या कोई अन्य प्रकार की मदद की जरूरत होती तो वह कांग्रेस पार्टी की ओर से उपलब्ध कराएंगे। परमिंदर सिंह की हत्या 12 जून 2023 को हुई थी। बाद में वे गांव डाला में कांग्रेस के सरपंच बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मिलने पहुंचे। वहां से भिंडर खुर्द भी एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। हालांकि सचिन पायलट कांग्रेस सरकार में गैंगस्टरों के हाथों मारे गये लोगों से नहीं मिले, उन परिवारों का भी वही हाल है तो आम आदमी पार्टी की सरकार के समय मारे गये थे, जिनमें न्यू टाउन के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी सुपर शाइन जींस के तेजिंदर सिंह उर्फ पिंका का परिवार प्रमुख है। उनकी हत्या दिन दहाड़े जुलाई 2020 में कर दी गई थी।
क्या बोले पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सरकार की नाकामी के कारण हत्याकांड में जो लोग गवाह थे वह भी बयानों से पलट चुके हैं, क्योंकि राज्य में भय का माहौल है। सरकार से किसी तरह के न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। दहशत के चलते लोगों में इतना साहस नहीं बचा कि वह पुलिस में जाकर शिकायत करें यदि कोई पुलिस तक पहुंचता भी है तो पुलिस समझौता करवाने पर आ जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि आज स्थिति यह है कि छोटा दुकानदार भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरी सिंह खाई, पूर्व मंत्री डॉ.मालती थापर, जिला उपाध्यक्ष साहिल अरोड़ा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, पूर्व चेयरमैन लाभ सिंह आहलूवालिया, कांग्रेस नेता मालविका सूद मौजूद थे।
ड्रग मनी से हो रहे अपराध
सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य भर में बड़ी तादाद में ड्रग आ रही है इससे जो पैसा आ रहा है वह अपराध में इस्तेमाल हो रहा है हथियार इन्हीं से आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिवाय दिल्ली के पार्टी नेताओं को सुरक्षा व उनके एशो आराम की व्यवस्था करने तक सीमित रही है।
पिछले आठ सालों में हुईं वारदातें
• 2018 (राजिंदर कुमार उर्फ गोगा हत्याकांड): दिसंबर 2018 में मोगा में राजिंदर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा ने सोशल मीडिया पर ली थी।
• 2020 (गैंगस्टर सुक्खा लम्मा और व्यापारी पिंका हत्याकांड): जून 2020 में केटीएफ के आतंकवादियों/गैंगस्टरों ने आपस में ही गैंगस्टर सुक्खा लम्मा की जहर देकर हत्या कर दी थी। इसके ठीक बाद जुलाई 2020 में मोगा शहर में दहशत फैलाने के लिए कपड़े के व्यापारी तेजिंदर सिंह उर्फ पिंका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
• 2022 (गैंगस्टर हरजीत सिंह उर्फ पिंटा हत्याकांड): अप्रैल 2022 में बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरजीत पिंटा की मोगा के मढ़ी मुस्तफा गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।
• 2023 (संतोख सिंह हत्याकांड): जुलाई 2023 में बिश्नोई और बंबीहा गैंग की आपसी दुश्मनी के चलते 65 वर्षीय संतोख सिंह की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार यह जेल में हुए हमले का बदला था।
• 2025 (कापूरा गांव हत्याकांड): फरवरी 2025 में बंबीहा गैंग के शूटर मलकीत मनु द्वारा जेल में बंद गैंगस्टर के इशारे पर गांव कपूरे में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
• 2026 (उमरसीर सिंह उर्फ सीरा हत्याकांड): जनवरी 2026 में मोगा में सुबह के समय ड्यूटी पर जा रहे एक युवक सीरा की बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
