-मोगा में महाराजा अग्रसेन जी का 5150वां राज्य स्तरीय जन्मोत्सव-विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 हस्तियों को अनमोल रत्न अवार्ड
द बीट्स न्यूज
मोगा। महाराजा अग्रसेन जी के समानता, सहयोग, परोपकार और सामाजिक समरसता के सिद्धांत आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। अग्रवाल समाज ने व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, लेकिन अब समय की मांग है कि समाज सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाएं।
यह आह्वान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने मोगा में आयोजित महाराजा अग्रसेन जी के 5150वें जन्मोत्सव के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है और प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले अग्रवंशियों को आपसी एकता और सहयोग के साथ अपनी सामूहिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए, ताकि समाज की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। उन्होंने लाला लाजपत राय जी की विरासत को संजोने तथा सामाजिक आयोजनों में उनके योगदान को भी उचित सम्मान देने का आह्वान किया।
इस मौके पर विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को सरस बना दिया।
अग्रवाल सभा पंजाब प्रांत के अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला, महासचिव पवन सिंगला, पंजाब प्रांत प्रभारी सुरेश गुप्ता, अग्रोहा विकास ट्रस्ट पंजाब के अध्यक्ष नवीन सिंगला और अग्रवाल सभा मोगा के संयुक्त तत्वावधान में प्राइम फार्म्स, बुघ्घीपुरा चौक, मोगा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें पंजाब के विभिन्न शहरों से लगभग 200 अग्रवाल सभाओं, समितियों, सोसाइटियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
800 से अधिक महिलाओं व 300 विद्यार्थियों का सम्मान
आयोजन समिति ने समाज की उत्साहपूर्ण भागीदारी के चलते 800 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया । साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे 300 विद्यार्थियों का भी अभिनंदन किया गया।
पंजाब प्रांत महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष कांता गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू सिंगला, चेयरपर्सन लीना गोयल, जिला अध्यक्ष रिंकल गुप्ता, उपाध्यक्ष शिल्पा बंसल और महासचिव नीरू अग्रवाल ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आकर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।
28 अनमोल रत्नों को भी किया सम्मानित
समारोह का प्रमुख आकर्षण अग्रवाल सभा मोगा की ओर से चुने गए 28 अनमोल रत्नों का सम्मान रहा। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन शख्सियतों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मानित होने वालों में डॉ. श्याम सुंदर गर्ग, नरेश गोयल, राधेश सिंगला, रमन मित्तल रिंपी, प्रवीण गर्ग, विजय बंसल, बालकृष्ण गर्ग बाली, विनोद बंसल, राजेंद्र गोयल, इंद्रजीत गर्ग, रिशु अग्रवाल, डॉ. संदीप गर्ग, अमित गोयल, पवन सिंगला, आनंद गुप्ता, नवदीप गर्ग, विपन जैन, आशीष कुमार, अभिषेक जिंदल, विजय सिंगला, राजेश अग्रवाल, संजीव सिंगला, संदीप जिंदल, भारत भूषण बंसल, पवन गुप्ता, डॉ. संजीव मित्तल, आशीष अग्रवाल और सुबोध जिंदल शामिल रहे।
आयोजकों ने कहा कि समाज की प्रगति में योगदान देने वाले ऐसे व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सम्मान सामाजिक सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।
महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए यूथ अग्रवाल सभा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिशु अग्रवाल, अग्रोहा विकास ट्रस्ट पंजाब के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा मोगा के अध्यक्ष नवीन सिंगला, अग्रवाल सभा मोगा के जिला प्रभारी डॉ. सीमांत गर्ग, सरूप चंद सिंगला, मंजीत कांसल, हर्ष गोयल, विजय बंसल, दिनेश बंसल, रामपाल गुप्ता, भारत गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल और रजनीश मित्तल सहित अन्य वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन और विचारधारा पर प्रकाश डाला।
समारोह का मंच संचालन सुरेश गुप्ता और कमलेश गर्ग ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नवीन सिंगला, मंजीत कांसल, डॉ. सीमांत गर्ग, रामपाल गुप्ता, अशोक बंसल, हरभगवान गोयल, विकास बंसल, हर्ष गोयल, दिनेश बंसल, रिंकल गुप्ता, लीना गोयल, शिल्पा बंसल, नीरू अग्रवाल, नीरू सिंगला, रोमा सिंगला, गुलशन गर्ग सहित सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने योगदान दिया।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
