26.7 C
New York
Friday, Apr 17, 2026
The Beats
Image default
Events

तिरंगा यात्रा भारत के स्वाभिमान की प्रतीक: डॉ. हरजोत कमल

तिरंगा यात्रा भारत के स्वाभिमान की प्रतीक: डॉ. हरजोत कमल


मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, रैली में उमड़ा जनसैलाब
लंबे समय बाद एक जुट दिखी भाजपा, कई पूर्व जिला अध्यक्ष पहुंचे
ट बीट्स न्यूज नेटवर्क
मोगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत के स्वाभिमान और सम्मान की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कोई भी दूसरा देश यह तय नहीं कर सकता कि भारत किससे पेट्रोलियम पदार्थ खरीदेगा या किससे व्यापार करेगा। अब भारत बिना किसी दबाव के अपने फैसले स्वयं ले रहा है, यही सच्ची आजादी है, जिसे स्वतंत्र भारत में 78 साल बाद महसूस किया जा रहा है।
शहीदी पार्क से यात्रा शुरू होने से पहले जोश से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. कमल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और उमंग दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देश मानते हैं कि भारत आज सम्मान और स्वाभिमान के शिखर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यदि भारत बड़ी शक्ति बनेगा तो दुनिया का हर देश खुद को सुरक्षित और विकास के मार्ग पर अग्रसर महसूस करेगा, क्योंकि भारत ही वह देश है जो वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को मानता है।
रैली शहीदी पार्क से प्रारंभ हुई यह भव्य रैली चेंबर रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार और प्रताप रोड से होती हुई पुनः शहीदी पार्क में आकर संपन्न हुई। हाथों में शान से तिरंगा दिए हुए कार्यकर्ता मोटरसाइकिल, खुली जीप में सवार होकर चल रहे थे। पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे पूरे माहौल में जोश भर रहे थे।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल, जिला कन्वीनर एवं बाघापुराना के भाजपा नेता विजय शर्मा, वरिष्ठ नेता देवप्रिय त्यागी, धर्मकोट के नेता शमशेर सिंह कैला और निहाल सिंह वाला के मुख्तियार सिंह ने किया। यात्रा में भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भल्ला, पंजाब किसान मोर्चा के पूर्व प्रभारी सरदार त्रिलोचन सिंह की मौजूदगी यह साबित कर रही थी की डॉ हरजोत कमल ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद जो वादा किया था कि वह पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे यह प्रयास तिरंगा यात्रा में सार्थक होता हुआ दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था, जो भारत के बढ़ते वैश्विक सम्मान और राष्ट्र गर्व की गूंज को और भी प्रखर बना रहा था।

Related posts

अग्रवाल समाज सभा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

The Beats

झुग्गी बस्ती को शिक्षा से रोशन करने के सपने को अब पत्नी ने आगे बढ़ाया *ਪਤਨੀ ਨੇ ਹੁਣ ਝੁੱਗੀ-ਝੌਂਪੜੀ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਨਾਲ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਹੈ *Wife Now Carries Forward the Dream of Illuminating the Slum with Education

The Beats

राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने को हुई थी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना:गिरि

The Beats

Leave a Comment