The Beats
Image default
Events

संत निरंकारी मिशन ने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए अस्थाई बंध किया तैयार


द बीट्स न्यूज नेटवर्क
फिरोज़पुर, 04 सितम्बर।
लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण फिरोज़पुर में सतलुज दरिया के नज़दीकी गाँवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और दरिया किनारे बसे क्षेत्रों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
ऐसे कठिन हालात में संत निरंकारी मिशन शाखा फिरोज़पुर की ओर से धुसी बांध पल्ला मेघा से बस्ती रामलाल तक मिट्टी सेवा का आयोजन किया गया। मिशन के फिरोज़पुर ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज एन.एस. गिल और इंचार्ज गुरमीत सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा और आदेश अनुसार जहाँ भी आवश्यकता होती है, निरंकारी मिशन सेवा के लिए तत्पर रहता है।
सेवा के अंतर्गत फिरोज़पुर शाखा द्वारा 6 ट्रॉली मिट्टी बांध को मजबूत करने के लिए लगाई गई। इसी दौरान सेवादल की बहनों और संगत ने सत्संग भवन फिरोज़पुर शहर में मिट्टी के गट्टे भरने की सेवा की। इसके अलावा मिशन के सेवादार स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार सेवा करते रहे।
इस सेवा कार्य में मिशन के समस्त सेवादल जवानों और संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिशन की यह सेवा लगातार जारी है।
स्थानीय निवासियों ने संत निरंकारी मिशन के इस निस्वार्थ कार्य की सराहना की और हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

पूर्व पार्षद गुरमिंदर जीत सिंह बबलू आम आदमी पार्टी के बने जिला प्रवक्ता

The Beats

प्रिल्यूड स्कूल के 250 बच्चों को लगाये डिप्थीरिया की वैक्सीन

The Beats

एसडी कॉलेज की अंकिता ने बीए प्रथम सेमेस्टर में किया जिला टॉप

The Beats

Leave a Comment