21.6 C
New York
Tuesday, Jun 2, 2026
The Beats
Image default
Events

राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने को हुई थी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना:गिरि


मोगा में संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन
द बीट्स न्यूज
मोगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की वैचारिक संस्था सामाजिक सद्भावना के प्रांत संयोजक यश गिरि ने कहा कि भारत सदियों से धर्म व अध्यात्म में विश्वास करने वाला देश रहा है, यहां के लोगों में धार्मिक भावनाएं प्रबल रही हैं, लेकिन राष्ट्रभक्ति व एकता के अभाव में एक हजार साल तक गुलाम रहा, गुलामी की इसी जंजीर को तोड़ने के लिए लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जगाने व व एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से साल 1925 में केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की।
आजादी से पहले संघ की स्थापना के बाद आजादी आंदोलन में संघ की भूमिका नहीं थी ऐसा कहने वालों की इस भ्रांति को दूर करते हुए सामाजिक सद्भाव के प्रांतीय संयोजक यश गिरि जी ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के समय कांग्रेस नेता के रूप में डॉ.हेडगेवार अमृतसर आए थे। डॉ.हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे, कोलकाता में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर उन्होंने एक दिन भी किसी मरीज के मर्ज को नहीं टटोला, उन्होंने देश की नब्ज को टटोला, उन्होंने खुद को देश को समर्पित कर दिया।आजादी आंदोलन में उन्होंने महाराष्ट्र में नाम बदलकर क्रांतिकारियों के साथ मिलकर काम किया।
भारत का उद्देश्य आज भी विश्व गुरु बनने का है, विश्व का बॉस बनने का नहीं। बॉस डराता है, जैसे आज अमेरिका के राष्ट्रपति दूसरे देशों को डरा रहे हैं, भारत का कभी ऐसा सोच नहीं रहा। गुरु के सामने कोई जाता है तो गुरु के सानिध्य में जाने वाला खुद को सुरक्षित, खुद को आनंदित महसूस करता है। भारत देश और यहां के देशवासी सिर्फ भारत को नहीं पूरी दुनिया के लिए शांति व समृद्धि चाहते हैं, यही सोच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का था और आज भी है। डॉ. हेडगेवार ने अंग्रेजों के खिलाफ खिलाफत आंदोलन शुरू किया था, लेकिन उस समय के कुछ राजनेताओं ने इसके खिलाफ नया आंदोलन खड़ा कर दिया था वे तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे थे, तब डॉ.हेडगेवार को लगा कि सिर्फ राजनीति के आधार पर देश को गुलामी से बाहर नहीं निकाला जा सकता है, निस्वार्थ भाव से सिर्फ देश के लिए काम करके ही आजादी हासिल की जा सकती है, इसी सोच के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम से अलग संगठन खड़ा किया।
संघ के 100 वें स्थापना दिवस के मौके पर सबसे पहले आयोजन के मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक यश गिरि जी, नेस्ले इंडिया फैक्ट्री के फैक्ट्री हेड कमल माथुर, प्रमुख आर्थो सर्जन डॉ.गुरप्रीत सिंह, बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी ने शहीद स्मारक पर मोगा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।बाद में विजयादशमी के उपलक्ष्य में हथियारों का पूजन किया। इस मौके पर जिला प्रचारक जसवीर सिंह के नेतृत्व में घोष का रोमांचक प्रदर्शन समारोह स्थल पर किया गया। बैंडबाजे पर देशभक्ति की धुन हर किसी में राष्ट्र प्रेम का भाव जगा रही थी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

झुग्गी बस्ती को शिक्षा से रोशन करने के सपने को अब पत्नी ने आगे बढ़ाया *ਪਤਨੀ ਨੇ ਹੁਣ ਝੁੱਗੀ-ਝੌਂਪੜੀ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਨਾਲ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਹੈ *Wife Now Carries Forward the Dream of Illuminating the Slum with Education

The Beats

आगरा की सीता ने व्यावसायिक नगरी गुड़गांव का दिल जीता

The Beats

भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग का फूंका पुतला

The Beats

Leave a Comment