
के मौके पर हवन यज्ञ को आहुतियां देते कॉलेज स्टाफ अतिथि एवं बच्चे।
द बीट्स न्यूज
मोगा। स्वामी दयानंद सरस्वती जी एवं डॉ. मथुरा दास पाहवा जी के आशीर्वाद से विगत 100 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सतत योगदान दे रही मालवा की अग्रणी शिक्षण संस्था डीएम कॉलेज मोगा में लोहड़ी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के रिसीवर एवं एसडीएम मोगा सरदार मनजीत सिंह राजला अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र यज्ञशाला में हवन-यज्ञ के साथ की गई। हवन की रस्म पुरोहित दिवाकर भारती, पुरोहित सुनील शास्त्री एवं प्रोफेसर बलविंदर कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाई गई। हवन के दौरान सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति एवं नववर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
हवन उपरांत परंपरागत रूप से पवित्र लोहड़ी प्रज्वलित की गई। यह रस्म सरदार मनजीत सिंह राजला, उनकी पत्नी, कॉलेज प्रिंसिपल नरिंदर खन्ना एवं प्रोफेसर ललित मोहन गर्ग ने संयुक्त रूप से निभाई।
इस मौके पर सरदार मनजीत सिंह राजला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व हमें आपसी सहयोग, भाईचारे को मजबूत करने तथा मतभेदों को दूर करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की तथा कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल नरिंदर खन्ना ने मुख्य अतिथियों एवं समस्त कॉलेज स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर डॉ. मथुरा दास पाहवा जी के शिक्षा-सेवा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और निरंतर प्रयास करेंगे कि यह गौरवशाली संस्था दिन दूनी, रात चौगुनी प्रगति करे।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


