24.2 C
New York
Tuesday, Jun 30, 2026
The Beats
Image default
NEWS

जिस बिल्डिंग को अवैध बता रात में काम रुकवाया, दिन के उजाले में लेंटर डाल दिया


अवैध बिल्डिंग में ‘राजनीति का पिलर’ लगा तो अब दिन में भी दिखना बंद हो गया
निगम की जिस बिल्डिंग ब्रांच ने रात में अवैध निर्माण देख लिया था, अब दिन के उजाले में नहीं दिख रहा
द बीट्स न्यूज
मोगा। नगर निगम मोगा की बिल्डिंग ब्रांच ने दो दिन पहले भीमनगर कैंप मार्केट में नियमों के खिलाफ बन रही जिस बिल्डिंग की शटरिंग उतरवा दी थी, उसी बिल्डिंग को अब दिन के उजाले में राजनीतिक दबाव में लेंटर डलवा दिया। बताया जा रहा है कि एक पार्षद के दम पर नियमों के खिलाफ दोबारा लेंटर डाला गया है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच अब कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, क्योंकि वहां पर राजनीति का पिलर खड़ा हो गया है।
मोगा नगर निगम क्षेत्र में जिस प्रकार से एक के बाद एक नियमों के खिलाफ कॉमर्शियल बिल्डिंगें खड़ी होने से न सिर्फ निगम को कई करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है बल्कि शहर में ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है।
निगम की बिल्डिंग ब्रांच के फील्ड अधिकारियों की मेहरबानी से जिस बिल्डिंग को वे चाहते हैं, नियमों के खिलाफ खड़ी हो जाती है, सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे निगम के खजाने को चूना लगाकर अपनी जेबें भर रहे हैं।एक तरफ निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी आधी रात को कार्रवाई करने पहुंच जाते हैं वहीं गिल पैलेस रोड पर घर के एक हिस्से में बन रहीं मार्केट को दिन के उजाले में भी नहीं देख पा रहे हैं।

क्या है मामला
रविवार देर रात भीमनगर कैंप में करीब आधी रात बाद 2:30 बजे सीएलयू कराये बिना घरेलू बिल्डिंग में कॉमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही थी। निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने रात में ही पहुंचकर काम रुकवा दिया था, साथ ही शटरिंग उतरवा दी थी, एक दिन काम बंद रहा, अगले दिन राजनीति के प्रभाव को शटर लगा निगम के नियमों की परवाह कर बिल्डिंग का लेंटर डाल दिया। रात में कार्रवाई करने वाले निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को अब दिन में भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं हो रही है। कार्रवाई
बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर की थी, लेकिन उन्हें चार दिन से गिल पैलेस रोड पर घरेलू बिल्डिंग में बन रहीं मार्केट नहीं दिखाई दी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

फिरोजपुर के भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का स्वागत किया

The Beats

2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय : राजेश वर्मा

The Beats

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस पर आनंद, संगीत व संस्कारों का संगम

The Beats

Leave a Comment