26 C
New York
Tuesday, Jun 30, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

पूर्व जिला संघ चालक विजय कौशिक का हृदय गति रुकने से निधन

पूर्व जिला संघ चालक विजय कौशिक:फाइल फोटो

साईं के हाकी कोच के रूप में देश को दी थीं सेवाएं, संघ व खेल जगत शोक में डूबा
द बीट्स न्यूज
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के हॉकी कोच के रूप में देश के सेवाएं देने वाले विजय कौशिक का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं खेल जगत में शोकाकुल माहौल पैदा हो गया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आधी रात बाद विजय कौशिक को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें रेलवे रोड स्थित शाम नर्सिंग होम एंड हार्ट सेंटर में ले जाया गया, सूचना मिलने पर डॉ.सीमांत गर्ग रात को ही तत्काल हॉस्पीटल पहुंचे, जांच पड़ताल के बाद उन्हें प्रारंभिक चिकित्सा सुविधा देने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी ले जाने के लिए एम्बुलेंस में बैठाया गया था, लेकिन एम्बुलेंस रवाना होने से पहले ही करीब रात एक बजे उनकी सांसे थम गईं। दोपहर एक बजे जवाहर नगर स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। दो दिन पहले ही उन्होंने मोगा के शहीदों के श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता की थी।
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में संघ के अधिकारियों का उनके निवास पर पहुंचना शुरू हो गया है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

रेलवे में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान संकल्प के साथ शुरू

The Beats

आंखों के सामने घट रही घटना पर मुंह नहीं खोल सकते वे कैसे देश की रक्षा करेंगे

The Beats

प्रिल्यूड परिसर में सजी रचनात्मकता की रंगभरी दुनिया

The Beats

Leave a Comment