
-40 से ज्यादा टीमों ने कराया रजिस्ट्रेशन, सभी व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप:अमन शर्मा
-मोगा जोन में विजेता टीम को 21 लाख की इनामी प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका
द बीट्स न्यूज
मोगा। दुनिया की सबसे बड़ी नमो क्रिकेट लीग में मोगा जिले से 100 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी, 40 से ज्यादा टीमें रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। ये जानकारी नमो लीग क्रिकेट की सेन्ट्रल टीम के सदस्य अमन शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में लीग क्रिकेट की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल भी मौजूद थे।
लीग की सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य अमन शर्मा ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य नशे के खिलाफ युवाओं को खेलों से जोड़ने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का है। यह केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक जन-अभियान है। उन्होंने मोगा में लीग क्रिकेट की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मोगा में होने वाले लीग क्रिकेट के भव्य आयोजन की तैयारियों के लिए टीमों का भी गठन किया। खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट मैच के दौरान खाने, पीने आदि सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। टीमों के रजिस्ट्रेशन के बाद दिल्ली में 17 सितंबर को लीग के उद्घाटन के दौरान ही सभी रजिस्ट्रेशन कराने वाली टीमों के खिलाड़ियों को क्रिकेट की जर्सियां पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होंगी, जिन्हें पहनकर लीग क्रिकेट में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह निशुल्क होगा।
नमो क्रिकेट लीग में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ सहित 5 राज्यों से 51,000 से अधिक खिलाड़ियों और 3,200 से अधिक टीमों को जोड़ने का लक्ष्य रखा मोगा में जीतने वाली टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वाले अगर राउंड में क्वालीफाई करने का भी मौका मिलेगा।
लीग की शुरुआत 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन वाले दिन से होगी।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
लीग सुदेश भण्डारी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला, हरियाणा की ओर से आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर समाजसेवी नवीन सिंगला, पिंक पाल सिंह, वासु शर्मा, अजय गुलाटी, संजीव आहूजा, विनय शर्मा, अमित गोयल, राजपाल ठाकुर, राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
