न्यू टाउन में एसडी स्कूल वाली गली में एक करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी पर कब्जे की कोशिश

मोगा का हाईप्रोफाइल मामला


पीड़ित कारोबारी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई

द बीट्स न्यूज
मोगा। शहर के 9 न्यू टाउन क्षेत्र में नियमों के खिलाफ सत्ता में खास प्रभाव रखने वाले कुछ लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा की प्रोपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश की। पहले तो प्रोपर्टी की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का प्रयास किया लेकिन जब प्रापर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो सकी. जो प्रॉपर्टी पर अपने ताले लगा दिये। पीड़ित ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित पारस सूद का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से उम्मीद है वे उन्हें इंसाफ देंगे।
उधर मंगलवार को जमीन पर कब्जे की कोशिश का ये मामला सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं, ताकि वे इसे हथियार बनाकर चुनाव में इस्तेमाल कर सकें।

क्या है मामला
9 नंबर न्यू टाउन में एसडी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल वाली गली में एक करोड़ से भी ज्यादा की प्रापर्टी है, ये चार भाइयों की सांझी प्रापर्टी है। दो भाइयों का निधन हो चुका है, उनके बच्चे विदेश में सैटल हैं, इस बीच में एक भाई अपने हिस्से से ज्यादा की प्रापर्टी पहले से ही सेल कर चुके हैं। नियमानुसार सांझी प्रॉपर्टी में से कोई भी व्यक्ति सिर्फ अपने हिस्से में आने वाली प्रॉपर्टी ही सेल कर सकता है, इनमें से एक भाई विपुल मित्तर सूद ने अपने हिस्से की 14 मरले प्रॉपर्टी अपने बेटे पारस सूद के नाम रजिस्ट्री करा दी थी, तहसील से इस प्रापर्टी का इंतकाल भी हो चुका है।
पीड़ित पारस जैन ने उसी प्रोपर्टी की जमाबंदी दिखाते हुए बताया कि ये जमाबंदी इसी 25 सितंबर को ही तहसील से निकलवाई थी, जिसमें प्रॉपर्टी का मालिकाना हक उनके नाम पर है, उसी प्रॉपर्टी पर अब कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *