भजन संध्या से पहले गौ सेवा में उमड़ा श्याम प्रेमियों का समूह 

गौ माता को खिलाए फल, लड्डू और हरी सब्जियां, किया पूजन

द बीट्स न्यूज
मोगा। बाबा श्याम की भक्ति केवल भजन और कीर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के भाव में भी झलकती है। इसी भावना को साकार करते हुए 21 नवंबर को आयोजित होने वाली पांचवीं विशाल भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ की तैयारियों में जुटे श्याम प्रेमियों ने सोमवार सुबह गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौ माता को हरा चारा, विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां और विशेष रूप से लड्डू सहित अन्य खाद्य सामग्री अपने हाथों से खिलाई। श्रद्धालुओं द्वारा गौ माता के लिए विशेष रूप से लाए गए फल और मिठाइयां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
खास बात यह रही कि श्याम प्रभु की आराधना और भव्य भजन संध्या के आयोजन से पहले श्याम प्रेमियों ने सेवा को प्राथमिकता देते हुए गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण प्रकट किया। उनके इस सेवा भाव में भक्ति के साथ-साथ जीव मात्र के प्रति प्रेम और करुणा का संदेश भी दिखाई दिया।
श्याम प्रेमियों का मानना है कि प्रभु की सच्ची आराधना केवल मंदिरों में शीश झुकाने से ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों और बेजुबान जीवों की सेवा करने से भी होती है। गौशाला में श्रद्धालुओं की सामूहिक उपस्थिति और पूरे उत्साह के साथ की गई सेवा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बाबा श्याम के आगामी धार्मिक समागम की सफलता के लिए प्रार्थना की।
श्याम प्रेमी हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, राहुल वर्मा, सोहन गोयल, अनमोल कुमार, सुमित गर्ग, साहिल सिंगला, दीपिका गुप्ता, ईशा अग्रवाल, सीमा मित्तल, पूनम जिंदल, मोहिनी जिंदल, रुहीना सिंगला, रमिता सिंगला, आरती गर्ग, गोपिका सिंगला, नीलम गुप्ता, ऋचा गर्ग, रिमी सिंगला, वंदना जिंदल, वान्या सिंगला, वान्या गुप्ता, सेजल अग्रवाल, नक्ष गुप्ता, खुशहाल सिंगला, आरव सिंगला, पुवांश अग्रवाल, यशु जिंदल मौजूद रहे।
श्याम प्रेमी अंकुर गुप्ता, हनी अग्रवाल, विक्की जिंदल एवं मनोज जिंदल ने बताया कि पांचवें ‘मन की बात सांवरे के साथ भजन संध्या के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन तक श्याम प्रेमियों का सेवा व समर्पण जारी रहेगा। श्याम प्रभु खाटू वालों का यही संदेश है।
उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को मोगा में पांचवीं विशाल भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ आयोजित की जाएगी, जिसमें वृंदावन के सुप्रसिद्ध रसिक संत एवं भजन सम्राट बाबा श्री चित्र-विचित्र महाराज, इंदौर के भजन गायक शिवम रावल और जयपुर की भजन गायिका तृप्ति लड्ढा बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *