भजन संध्या, ‘मन की बात, सांवरे के साथ’

दिन रात आयोजन को भव्य रूप देने में जुटे श्याम प्रेमी एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे
द बीट्स न्यूज
मोगा। इस बार पांचवी विशाल भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ में श्याम प्रेमियों की भक्ति का रंग राधा रानी की साड़ी के रंग में रंगा होगा। गुजरात से विशेष रूप से मंगाकर मोगा में हस्तशिल्प से तैयार की जा रही राधा रानी के रंग वाली साड़ी के रंग से मैच करते हुए श्याम प्रेमियों की एक ही प्रकार की ड्रेस तैयार होगी।
इस बीच श्याम प्रेमी इस भव्य आयोजन के कार्ड वितरण में जुटे हुए हैं, निमंत्रण कार्ड वितरण ने भी एक उत्सव का रूप ले लिया है, जिस परिवार में भी श्याम प्रेमी निमंत्रण कार्ड लेकर पहुंच रहे हैं, वह परिवार ही श्याम के रंग में रंगा नजर आता है।
250 कुंजों में तैयार होगा प्रसाद
कुंजा मिट्टी का एक बर्तन होता है, जिसमें श्याम प्रेमी महिलाएं अपना मनपसंद प्रसाद अपने घरों से तैयार करके लाएंगी, भजन संध्या के बाद ये कुंजे का प्रसाद श्याम प्रेमी खाटू धाम लेकर जाएंगे, खाटू धाम का श्याम प्रेमियों का ये भ्रमण श्याम प्रभु के प्रति कृतज्ञता होगी कि वे उनके शहर में पधारे। इस आयोजन की ये रस्म श्याम प्रेमियों की दिलों में धड़कती है। खाटू धाम प्रसाद लेकर पहुंचने वाले श्याम प्रेमी खुद को धन्य समझते हैं कि उनके हिस्से में ये जिम्मेदारी आई। यही इस आयोजन की सबसे खूबसूरती होती है।
श्याम प्रेमी गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित गर्ग व अंकित सिंगला ने बताया कि
21 नवंबर को भजन संध्या होगी। उससे एक दिन पहले 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
